डी.ए.वी. विद्यालय, बोलानी में विद्यार्थियों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा) बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित डी.ए.वी. विद्यालय में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद कुमार, सीजीएम (मेंटेनेंस), बोलानी सेल उपस्थित रहे। वहीं अतिथियों के रूप में सपन कुमार विश्वास, डीजीएम (एफ/ए), संजीव कुमार, एजीएम सिविल विभाग सह प्रभारी सीएसआर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला समिति की अध्यक्षा उषा मल्ला, सचिव मनीषा कुमार तथा डॉ. माया माझी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राधानाचार्य प्रभाकर मोहंती ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

