Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुभमन गिल की तूफानी पारी, कप्तान पांड्या की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलेंड 66 रनों पर आल आउट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    शुभमन गिल की तूफानी पारी, कप्तान पांड्या की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलेंड 66 रनों पर आल आउट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद. हार्दिक पंड्या की अगुआई में भारतीय टीम एक और सीरीज जीतने में कामयाब रही है. न्यूजीलैंड के साथ अंतिम टी-20 मैच में शुभमन गिल की तूफानी 126 रनों की पारी के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड पस्त हो गई और पूरी टीम 66 रनों पर आल आउट  हो गई और भारत ने 168 रनों से हरा दिया.

     

     

     

    इससे पहले मैच में पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. यह टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है. शुभमन गिल 63 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक है. पारी में उन्होंने 12 चौका और 7 छक्का जड़ा. इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 44, हार्दिक पांड्या ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए. गिल वनडे में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान महज 21 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए. हार्दिक ने 4, अर्शदीप, मावी ने ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. कीवियों के पुछल्ले बैटर्स पर शिवम मावी ने करारा प्रहार किया और एक ही ओवर में दो विकेट टीम को निकाल कर दिए. न्यूजीलैंड की पारी 66 रनों पर पस्त हो गई और भारत ने 168 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त मेहमान टीम को दी.

     

     

     

    गिल की सबसे बड़ी भारतीय पारी

    शुभमन गिल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 7वें पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 शतक लगा चुके हैं. गिल 63 गेंदों पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के मारे. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन बनाए थे.

     

     

     

    वनडे में भी किया था कमाल

    शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में भी धमाल मचाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे सीरीज में गिल के बल्ले से दोहरा शतक निकला था. उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ा था. वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. लेकिन करियर के पहले 5 टी20 इंटरनेशनल मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. लेकिन उन्होंने एक ही मैच में इसकी कमी पूरी कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटाने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका
    Next Article इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 59 रन से हराया

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.