Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 59 रन से हराया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 59 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. कप्तान जोस बटलर और डाविड मलान की शतकीय पारियों के बाद दो साल में अपनी पहली श्रृंखला खेल रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के छह विकेट से इंग्लैंड ने तीसरे एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 59 रन से हराकर सांत्वना जीत दर्ज की। तीन मैचों की श्रृंखला को पहली ही गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में भी 14 रन पर तीन विकेट खोकर मुसीबत में थी लेकिन सलामी बल्लेबाज मलान की 118 और बटलर की 131 रन

     

     

    की पारियों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 232 रन की साझेदारी के दम पर उसने सात विकेट पर 346 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 43.1 ओवर में 287 रन पर आउट कर दिया। आर्चर ने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को चलता किया।

     

     

     

    उन्होंने 9.1 ओवर में 40 रन देकर छह विकेट चटकाये। आर्चर ने दक्षिण अफ्रीका के आखिरी बल्लेबाज तबरेज शम्सी को बोल्ड कर टीम की जीत पर मुहर लगाई। दक्षिण अफ्रीका इस साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए स्वत: क्वालीफाइंग हासिल करने से अब भी बाहर है और उसे हर मैच में जीत की जरूरत है। टीम के पास स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए नीदरलैंड के खिलाफ दो वनडे बाकी हैं। इंग्लैंड ने इस विश्व कप के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है।

     

     

    जेसन रॉय (1), बेन डकेट (0) और हैरी ब्रूक (6) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद मलान और बटलर ने शुरुआत में संभल कर बल्लेबाजी के बाद आक्रामक तेवर अपनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। मलान ने 114 गेंद की पारी में सात चौके और छह छक्के जबकि बटलर ने 127 गेंद की पारी में छह चौके और सात छक्के जड़े। मोईन अली ने इसके बाद 23 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने इस मैदान का सर्वोच्च एकदिवसीय स्कोर बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशुभमन गिल की तूफानी पारी, कप्तान पांड्या की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलेंड 66 रनों पर आल आउट
    Next Article दक्षिण फिलीपींस में 6.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरातफरी

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.