Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीरामनवमी महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, खड़ंगाझार में श्री बजरंग अखाड़ा कमिटी ने शुरू की तैयारियां, कमिटी का हुआ पुनर्गठन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    श्रीरामनवमी महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, खड़ंगाझार में श्री बजरंग अखाड़ा कमिटी ने शुरू की तैयारियां, कमिटी का हुआ पुनर्गठन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2023Updated:January 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ** अशोक स्वामी पुनः अध्यक्ष, पंकज मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

     

    जमशेदपुर में चर्चित टेल्को के खड़ंगाझार बजरंग अखाड़ा कमिटी ने श्रीरामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को सामुदायिक विकास मैदान में आहूत बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर बिंदुवार कई विषयों पर व्यापक चर्चाएँ आयोजित हुई। वर्ष 2022 में विकास मैदान में सुसंपन्न महोत्सव के भव्य और दिव्य आयोजन को उपस्थित लोगों ने सराहा और आम सहमति के साथ पूर्व कमिटी के अध्यक्ष अशोक स्वामी के नेतृत्व में

     

     

     

    इस वर्ष भी श्री रामनवमी महोत्सव आयोजन की तैयारी करने का निर्णय किया। बैठक के दौरान कमिटी का पुनर्गठन हुआ जिसमें अशोक स्वामी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व की कमिटी में महासचिव की भूमिका में रहे पंकज मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। नई कमिटी के विस्तार की जिम्मेदारी इनके कंधे होगी। विदित हो की उक्त अखाड़ा के लाईसेंसी अंकित आनंद हैं। बीते वर्ष बारी नगर से सटी शिवनग़री मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकालकर उक्त पूजा शहर भर में चर्चित हुई थी। बैठक की अध्यक्षता अशोक स्वामी ने किया। तय हुआ की 25 मार्च 2023 (पंचमी तिथि) से

     

     

     

    रामनवमी आयोजन प्रारंभ होगी। बैठक के दौरान पूजा में गुटबाजी करने और वर्ष 2021 से वित्तीय अनियमितता करने वाले कुछ सदस्यों की निंदा करते हुए उन्हें आयोजन समिति से बाहर रखने पर सर्वसम्मति से हुआ। तय हुआ की अष्टमी तिथि को विराट भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक एवं उनकी टीम को आमंत्रित की जाये। विदित हो की यह शहर की एकमात्र पूजा कमिटी है जिसमें किसी राजनीतिक दल के नेता को संरक्षक नहीं बनाया गया है। श्री बजरंग अखाडा समिति के संरक्षक प्रभु श्रीराम और माता जानकी हैं तथा सह संरक्षक बजरंगबली को प्रत्यक्ष देवता मानकर नामित किया गया है।

     

     

     

     

    बैठक में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के नेता धनजीत दूबे, प्रोबिर दास, आचार्य असितानंद जी महाराज, पंकज मिश्रा, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश सहाय, पिंटू भुल्लर, रवि श्रीवास्तव, रवि सिंह, राजीव रंजन पुरी, रवि रंजन पांडे, अमर कुमार, हरिशंकर सिंह, मनीष सिंह, केशव, दिनेश प्रमाणिक, रमन, रंजय, सौरव घोष, मनप्रीत सिंह, सौरव राम, समीर साहा, संजीव सहित अन्य रामभक्तों की मौजूदगी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने श्री कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी
    Next Article ऑल इंडिया न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूटर एसोशिएशन झारखंड प्रांत की वितरक वनभोज कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.