Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होते हैं तो यह समाजवादी पार्टी के लिए होगी मुश्किल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होते हैं तो यह समाजवादी पार्टी के लिए होगी मुश्किल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऐसा लग रहा है कि सपा नहीं चाहती कि शिवपाल यादव पार्टी में बने रहें और शिवपाल भी यहां से बाहर निकलने की वजह ढूंढ रहे हैं। उनके लिए सबसे मुफीद यही है कि सपा उनको निष्कासित कर दे। शिवपाल ने अपने इरादे जता दिए हैं। वह खुद पार्टी छोड़ने के मूड में नहीं हैं। इससे उनकी विधायकी पर संकट आ सकता है। इसलिए उन्होंने खुद ही कह दिया कि सपा चाहे तो उन्हें निकाल दे। सपा यह कदम उठाने से बचना चाहती है।

    अगर पार्टी से निकाला तो शिवपाल यादव परिवार व समर्थकों के बीच सहानुभूति पाएंगे। असल में सपा ने पिछली विधानसभा में भी शिवपाल यादव की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी भेजी थी। बाद में वह पत्र उन्होंने वापस ले लिया। लगा चाचा भतीजा अब करीब आ गए हैं। चुनाव में करीब आए भी। शिवपाल सपा विधायक हो गए लेकिन यह वक्ती समझौता साबित हुआ। नतीजे आते ही बिखरने लगा।
    जहां तक शिवपाल के भाजपा में जाने का सवाल है, उस पर निर्णय भाजपा को करना है। वहां से हरी झंडी मिलने पर ही वह अपने पत्ते खोलेंगे। इस बीच वह आजम खां से भी सहानुभूति जता रहे हैं। अपर्णा यादव के जाने के बाद अब अगर शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होते हैं तो यह सपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। अखिलेश यादव व शिवपाल के बीच चल रहा शीतयुद्ध अब आरोप- प्रत्यारोप में बदलने लगा है। अपने भतीजे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को गैरजिम्मेदराना बताते हुए शिवपाल ने कहा कि वह तो सपा के 111 विधायकों में से एक विधायक हैं। अगर मैं भाजपा के साथ हूं तो वह मुझे सपा से शीघ्र निकाल दें।

    शिवपाल यादव ने गुरुवार को लखनऊ में एक टीवी चैनल से बातचीत में यह बात कही। अखिलेश ने बुधवार को आगरा में शिवपाल यादव का नाम लिए बिना कहा था जो भाजपा के साथ दिखेगा वह सपा के साथ नहीं रहेगा। असल में शिवपाल यादव के भाजपा के साथ जाने की चर्चाएं दिन पर दिन जोर पकड़ रहीं हैं। उसी बाबत सवाल पर अखिलेश यादव ने यह बात कही थी। शिवपाल ने कहा कि यह उनका गैरजिम्मेदाराना बयान है। हमने सपा की साइकिल से चुनाव लड़ा था। अब वह जल्द निर्णय लें और हमें निकाल दें। अपनी पार्टी प्रसपा को फिर से खड़ा करने के संकेत देते हुए कहा कि चुनाव के बाद हर पार्टी में समीक्षा व पुनर्गठन का काम होता है। यह काम उनकी पार्टी में भी हो रहा है। जल्द अब प्रसपा व उसके संगठन को नया रुप देंगे। भाजपा के जाने के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने सीधा जवाब नहीं दिया कहा कि भाजपा जाने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। जब उचित समय आएगा तो बता देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाथी पैसेंजर की हरकत पर आया माइक टायसन को गुस्सा, कर दी जमकर पिटाई
    Next Article बिटकॉइन एवं इथेरियम के मार्केट कैप में आयी गिरावट, MOVE Network कॉइन में आया 1200 प्रतिशत का उछाल

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.