Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं बॉलिवुड के किंग
    Headlines सिनेमा

    शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं बॉलिवुड के किंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं बॉलिवुड के किंग
    Shahrukh Khan: मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान को Y+ सिक्योरटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस वर्ष उनकी दोनों हिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, शाहरुख खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। अब किंग खान के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहेंगे, जो कि महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के ही तैनात होंगे। किंग खान को ये सुरक्षा पूरे देश में दी जाएगी।

     

    महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सिक्योरिटी
    समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शाह रुख खान को मिली सिक्योरिटी पर महाराष्ट्र पुलिस का बयान शेयर किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की मिल रही धमकी के बाद ‘जवान’ एक्टर को Y+ सिक्योरिटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

    इस रिपोर्ट में ये भी बताया कि शाह रुख खान ने लिखित तौर पर राज्य सरकार को ये शिकायत की थी कि ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। स्पेशल आईजीपी और वीआईपी सिक्योरिटी दिलीप सावंत की अधिसूचना में यह कहा गया है, ‘सिने स्टार शाहरुख खान को हाल ही में संभावित खतरों के मद्देनजर, सभी यूनिट कमांडरों से अनुरोध है कि वे उन्हें एस्कॉर्ट स्केल के साथ वाई+ सुरक्षा दें।’

     

     

    मन्नत पर तैनात रहेंगे 4 पुलिसकर्मी
    बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे। इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर वक्त चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपनी सुरक्षा का खर्च शाहरुख खुद ही उठाएंगे। देश में निजी सुरक्षा को हथियारों से लैस नहीं किया जा सकता है, इसके लिए पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleICC WORLD CUP: इंडिया ने जीत के साथ शुरु की अपने मिशन की शुरुआत, 6 विकेट से आस्ट्रेलिया को हराया
    Next Article इजरायल की जंग से बचकर मुंबई वापस लौटी नुसरत भरूचा, चेहरे पर दिखा आतंक का खौफ

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.