Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC WORLD CUP: इंडिया ने जीत के साथ शुरु की अपने मिशन की शुरुआत, 6 विकेट से आस्ट्रेलिया को हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    ICC WORLD CUP: इंडिया ने जीत के साथ शुरु की अपने मिशन की शुरुआत, 6 विकेट से आस्ट्रेलिया को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ICC WORLD CUP: इंडिया ने जीत के साथ शुरु की अपने मिशन की शुरुआत, 6 विकेट से आस्ट्रेलिया को हराया
    चैन्नई. वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने आस्टे्रलिया को 6 विकेट से हराकर अपने जीत के मिशन की शुरुआत कर दी. भारत ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया करारी हार का सामना कराया है.

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 199 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 3 कुलदीप यादव व जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या व रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया. चेन्नई की मुश्किल पिच पर 200 रन के टारगेट के जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, इंडिया ने दो रन पर ही 3 विकेट खो दिए. ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा व नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर खाता खोले बगैर आउट हुए. यहां से विराट कोहली व केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की पार्टनरशिप कर भारत को जीत दिलाई. आज भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की, जिसमें रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव व रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जडेजा ने तीन विकेट लिए. कुलदीप को 2 व अश्विन को 1 विकेट मिला.

     

     

     

    विराट कोहली ने सम्हाली पारी-

    तीन नंबर पर आए विराट कोहली ने वल्र्ड कप में आज 7वीं फिफ्टी जमाई. उन्होंने वनडे करियर की 67वीं हाफ सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 116 बॉल पर 73.28 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए जिसमें विराट की पारी में 6 चौके शामिल हैं.

    इनकी रही अच्छी पार्टनरशिप-

    3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद विराट कोहली व केएल राहुल ने पारी सम्हाल लिया, दोनों ने चौथे विकेट के लिए 215 बॉल पर 165 रन की साझेदारी की, इस साझेदारी को हेजलवुड ने विराट कोहली को आउट करके तोड़ा.

     

     

     

    दो के स्कोर पर इंडिया को लगे तीन झटके-

    बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया की टीम शुरुआत में ही लडख़ड़ा गई थी, टीम ने दो रन के स्कोर पर ईशान किशन, रोहित शर्मा व श्रेयस अय्यर के विकेट गंवाए. तीनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : निष्पक्ष कार्यवाई के लिए दी गई बधाई
    Next Article शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, लगातार दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं बॉलिवुड के किंग

    Related Posts

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.