Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाह ने फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी
    Breaking News Headlines राजनीति

    शाह ने फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शाह ने फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि इससे न केवल विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।

    फ़िज़ी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली कटोनिवेरे ने द्वीपीय देश की राजधानी सुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ पुरस्कार प्रदान किया।

     

     

    शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को मेरी हार्दिक बधाई।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान न केवल विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनयिक संबंधों को भी मजबूत करता है, जो मानवता की भलाई के लिए हमारी साझेदारी की पुष्टि करता है।’’

     

     

    फ़िज़ी की दो दिवसीय यात्रा पर गयीं मुर्मू ने इस सम्मान को भारत और फ़िज़ी के बीच ‘‘दोस्ती के गहरे संबंधों का प्रतिबिंब’’ बताया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी की पहली यात्रा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय वांग्मय एवं भारत को जानो विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न’
    Next Article जुगसलाई गौशाला की छत गिरने से दो गायों की मौत,कुछ गाय घायल

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.