Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इथेनॉल कंपनी पर गंभीर आरोप, नदी-नालों को पाटने और महिलाओं की निजता भंग करने का मामला ग्रामीणों में आक्रोश, एक सप्ताह की चेतावनी, नहीं तो ग्राम सभा करेगी कार्रवाई
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इथेनॉल कंपनी पर गंभीर आरोप, नदी-नालों को पाटने और महिलाओं की निजता भंग करने का मामला ग्रामीणों में आक्रोश, एक सप्ताह की चेतावनी, नहीं तो ग्राम सभा करेगी कार्रवाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इथेनॉल कंपनी पर गंभीर आरोप, नदी-नालों को पाटने और महिलाओं की निजता भंग करने का मामला ग्रामीणों में आक्रोश, एक सप्ताह की चेतावनी, नहीं तो ग्राम सभा करेगी कार्रवाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटु टेतुलडांगा क्षेत्र में संचालित एक इथेनॉल कंपनी की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा क्षेत्र के नदी-नालों को मिट्टी और कचरे से पाट दिया गया है, जिससे प्राकृतिक जलस्रोतों का प्रवाह बाधित हो गया है और पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि बाहर से आए कंपनी से जुड़े लोग स्थानीय ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। महिलाओं के स्नान स्थलों पर झांकने जैसी घटनाओं से महिलाओं की निजता और सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है, जिससे गांव में भय का माहौल है।

    भारतीय जनता पार्टी के नेता विक्रम सिंह ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इथेनॉल कंपनी द्वारा शौचालय, बाथरूम और अन्य औद्योगिक गंदगी का पानी सीधे स्वर्णरेखा नदी में बहाया जा रहा है। यह न केवल पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जल सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब जांच और कार्रवाई की मांग की है।

    मुर्गाघुटु–टेतुलडांगा के ग्राम प्रधान जगदीश गोप ने बताया कि कंपनी को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह की अंतिम चेतावनी दी गई है। यदि तय समय सीमा के भीतर नदी-नालों से अतिक्रमण और भराव सामग्री नहीं हटाई गई, तो ग्राम सभा के निर्णय के तहत ग्रामीण स्वयं इसे हटाने के लिए बाध्य होंगे।

    वहीं वन अधिकार समिति के सचिव विक्रम सिंह ने कहा कि कंपनी की गतिविधियों से क्षेत्र के पेड़-पौधे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और नदी-नाले गंदगी से पूरी तरह भर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया, तो ग्रामीण आंदोलन के तहत हुड़का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जा सके।

    इथेनॉल कंपनी पर गंभीर आरोप एक सप्ताह की चेतावनी नदी-नालों को पाटने और महिलाओं की निजता भंग करने का मामला ग्रामीणों में आक्रोश नहीं तो ग्राम सभा करेगी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में शुद्ध पेयजल संकट, यूसील का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट फेल
    Next Article एसटी एसोसिएशन ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन व केंद्र प्रवक्ता कुणाल सारंगी से की औपचारिक मुलाकात

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.