Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला -खरसावां की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला -खरसावां की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 20, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्य सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर उनके उचित क्रियान्वयन को लेकर सभी को निर्देश दिया गया

    सुखाड़ राहत योजना के तहत अधिकाधिक संख्या में किसानों को निबंधित करें तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं

    आगामी 29 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, उक्त के आलोक में जिला स्तरीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा करें

    *सरायकेला-खरसावां:-* मुख्य सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, सभी जिला कृषि पदाधिकारी, सभी जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सुखाड़ राहत योजना, स्कॉलरशिप योजना व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विभागवार विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को सुखाड़ राहत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी योग्य किसानों का निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मुख्य सचिव ने पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस योजना से जोड़ें। इसके अलावा मुख्य सचिव ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी योग्य किशोरियों को अधिकाधिक संख्या में इस योजना से जोड़ते हुए लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य की सभी योग्य बच्चियों को उनका अधिकार मिले, उनको अच्छी शिक्षा मिले। कहा कि इस योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 29 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने आलोक में राज्यस्तरीय तथा जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों के बीच सरकार द्वारा चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों द्वारा परिसम्पत्ति एवं ऋण तथा अनुदान का वितरण किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लें।

    जिले के एनआईसी सभागार कक्ष में आयोजित बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई , अपर उपायुक्त सुबोध कुमार , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    मुख्य सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निदेश के आलोक मे उप विकास आयुक्त ने की बैठक

    विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर सुधरात्मक प्रगति लाने के दिए गए निदेश

    मुख्य सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, एवं सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी के उपस्थिति मे समीक्षा बैठक मे प्राप्त दिशा निदेश के आलोक मे आज उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने गूगल मीट के माध्यम से बैठक किया। उक्त बैठक मे परियोजना निदेशक आई टी दी ए श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

    इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने मुख्य सचिव महोदय के द्वारा प्राप्त दिशा निदेशो से अवगत कराया। इसके पाश्चात्य कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए शेष बचे डेटा इंटरी कार्य को पूर्ण करने के निदेश दिए। वही मुख्यमंत्री सूखाड राहत योजना के तहत वेरिफिकेशन कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला क़ृषि पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ तालमेल स्थापित करते हुए सुधारात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए।

    बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए की फुले बाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत शत-प्रतिशत योग्य किशोरियों को लाभ प्रदान करने तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को जागरूक कर लाभान्वित करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा पेंशन योजना के लाभुकों के भुगतान की समीक्षा की गई, दिसंबर माह में 866 लाभुकों का नहीं हो पाया भुगतान
    Next Article भारत में हलाल सर्टिफिकेट उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगायें सरकार: रमेश शिंदें

    Related Posts

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.