Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में हलाल सर्टिफिकेट उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगायें सरकार: रमेश शिंदें
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भारत में हलाल सर्टिफिकेट उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगायें सरकार: रमेश शिंदें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत में हलाल सर्टिफिकेट उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगायें सरकार: रमेश शिंदें

    आज 20 दिसंबर मंगलवार को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में हिंदू पीठ, जमशेदपुर द्वारा “हलाल सर्टिफिकेशन: एक भारत विरोधी षड्यंत्र” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने उपस्थित लोगों को हलाल अर्थव्यवस्था के खतरों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि 2013 से आज तक हलाल अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर की बन चुकी है और इसके द्वारा अल्पसंख्यक मनमानी का विस्तार और आतंकवाद को फंडिग की जा रही है।

    पिछले कुछ समय से भारत में ‘हलाल’ उत्पादों की मांग हो रही है और हिंदू व्यापारियों को व्यापार करने के लिए ‘जमियत-उलेमा-ए-हिंद’ जैसे संस्थांओ से ‘हलाल प्रमाणपत्र’ लेने की सख्ती की जा रही है ।

    भारत सरकार के आधिकारिक संगठन ‘एफएसएसएआई’ (FSSAI) और ‘एफडीए'(FDA) उत्पादों को प्रमाणित कर रहे हैं तो एक अलग से ‘हलाल प्रमाणीकरण’ की क्या आवश्यकता है ? इनका कहना है कि हम भारत में 15 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लिए 80 प्रतिशत हिंदू समुदाय पर हलाल उत्पादों की सख्ती को नहीं सहेंगे।

    मुसलमानों द्वारा प्रत्‍येक पदार्थ अथवा वस्‍तु इस्‍लाम के अनुसार वैध अर्थात ‘हलाल’ होने की मांग की जा रही है । उसके लिए ‘हलाल सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र)’ लेना अनिवार्य किया गया । इसके द्वारा इस्‍लामी अर्थव्‍यवस्‍था अर्थात ‘हलाल इकॉनॉमी’ को धर्म का आधार होते हुए भी बहुत ही चतुराई के साथ निधर्मी भारत में लागू किया गया । अब तो यह हलाल प्रमाणपत्र केवल मांसाहारतक सीमित न रहकर खाद्यपदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन, औषधियां, चिकित्‍सालय, गृहसंस्‍थी से संबंधित आस्‍थापन और मॉल के लिए भी आरंभ हो गया है । भविष्‍य में स्‍थानीय व्‍यापारी, पारंपरिक उद्यमी, साथ ही अंततः राष्‍ट्र के लिए क्‍या संकट खडा हो सकता है, इस पर विचार करना आवश्‍यक है ।

    उन्होंने कहा कि आज यह प्रत्येक राष्ट्रभक्त नागरिक का कर्तव्य है कि वह हलाल अर्थव्यवथा के खतरों को समझे, इसके विरुद्ध जागृति और अभियान में सम्मिलित हो और भारत का भविष्‍य सुरक्षित बनाने में सहयोग दें !

    इस अवसर पर हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, महिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह, महिला सचिव शिखा शर्मा, युवा अध्यक्ष प्रकाश दुबे , हिंदू जनजागृति समिति के झारखंड समन्वयक शंभू गवारे तथा हिंदू पीठ एवं हिंदू जनजागृति समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला -खरसावां की सुर्खियां
    Next Article केंद्र की भाजपा सरकार के बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ डॉक्टर अजय कुमार करेंगे भारत जोड़ो पदयात्रा

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.