Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम ने जताया शोक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम ने जताया शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मध्य प्रदेश के इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम में किया जाएगा. उनके निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.न

     

     

     

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. हिंदी पत्रकारिता के आधारस्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे.

     

     

     

    4 अगस्त 1934 को इंदौर में जन्मे अभय छजलानी ने 1955 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया. भारत सरकार ने उन्हें पत्रकारिता में योगदान के लिए 2009 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था. अभय छजलानी भारतीय भाषाई समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन इलना के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं. वे 1988, 1989 और 1994 में संगठन के अध्यक्ष रहे. वे इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी के 2000 में उपाध्यक्ष और 2002 में अध्यक्ष रहे. 2004 में भारतीय प्रेस परिषद के लिए मनोनीत किए गए, जिसका कार्यकाल 3 वर्ष रहा. उन्हें 1986 का पहला श्रीकांत वर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनकेजे के आरओएच डिपो में सीबीआई का छापा, रेल अधिकारी एसके सिंह से की जा रही पूछताछ
    Next Article परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    June 19, 2026

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    June 19, 2026

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.