Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनकेजे के आरओएच डिपो में सीबीआई का छापा, रेल अधिकारी एसके सिंह से की जा रही पूछताछ
    Breaking News Headlines

    एनकेजे के आरओएच डिपो में सीबीआई का छापा, रेल अधिकारी एसके सिंह से की जा रही पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन स्थित रेलवे के आरओएच डिपो में पदस्थ सीनियर डीएमई एसके सिंह की संदिग्ध कार्यप्रणाली की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए बुधवार की देर शाम सीबीआई की टीम ने छापा मारा. सीबीबाई की टीम ने आरओएच डिपो में रेल अधिकारी के कामकाज से संबंधित दस्तावेज खंगाले और उसको हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद आज दूसरे दिन गुरूवार को भी सीबीआई की जांच जारी रही.  वहीं सीबीआई के छापे की जानकारी जैसे ही रेलवे स्टॉफ को लेकर कटनी से लेकर जबलपुर तक हड़कंप मच गया. इस संबंध में रेलसूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एनकेजे स्थित आरओएच डिपो में पदस्थ सीनियर डीएमई एसके सिंह की संदिग्ध कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें रेलवे के आला अधिकारियों सहित सीबीआई के पास पहुंच रही थी. बताया जाता है कि शिकायतों रेलवे के आला अधिकारियों सहित सीबीआई ने गंभीरता से लिया और बुधवार की देर शाम सीबीआई की एक टीम शिकायतों की जांच करने कटनी पहुंच गई.

     

     

     

    बताया जा रहा है कि सीबीआई देरशाम कटनी पहुंचने के बाद सीधे आरओएच डिपो पहुंची और सीनियर डीएमई एसके सिंह के विभाग से संबंधित सभी दस्तावेज जप्त करते हुए अधिकारी को भी हिरासत में ले लिया. इसके बाद दस्तावेजों की जांच व रेल अधिकारी से पूछताछ की गई. बताया जाता है कि देर रात तक दस्तावेज खंगालने के साथ ही रेल अधिकारी से पूछताछ की जाती रही. वहीं आज सुबह से ही सीबीआई की टीम ने फिर से जांच व पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है.

     

     

     

     

    जानकारी के अनुसार ग्वालियर के रहने वाले अंकित शर्मा ने रेलवे को हाइड्रोलिक मशीन सप्लाई की थी. जिसका बिल पास करने के अधिकार सीनियर डीएमई एसके सिंह के पास थे. एसके सिंह इसी बिल को पास करने के एवज में अंकित शर्मा से 70 हजार रूपए कमीशन की मांग की थी. एटीएम में लीमिट होने के कारण 40 हजार रूपए अभी देने की बात हुई तथा 30 हजार रूपए बाद में. बताया जाता है कि अंकित शर्मा ने ही इस संबंध में सीबीआई को शिकायत की थी. जिसके बाद सीबीआई की टीम कटनी पहुंची और एसके सिंह को कमीशन लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा और इसके बाद जांच शुरू की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्व त्यौहार के मध्येनजर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निदेशानुसार शहर में विभिन्न रास्तों पर एवं हवा में अवैध बैनर पोस्टर को हटाने के लिए उड़नदस्ता दल के द्वारा की बड़ी करवाई
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, सीएम ने जताया शोक

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.