Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के तहत ” भ्रामक विज्ञापनों से बचाव ” संबंधी विषय पर विचार गोष्ठी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के तहत ” भ्रामक विज्ञापनों से बचाव ” संबंधी विषय पर विचार गोष्ठी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के तहत ” भ्रामक विज्ञापनों से बचाव ” संबंधी विषय पर विचार गोष्ठी ।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के तहत आज तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में सौंदर्य प्रसाधनों के लुभावने और भ्रामक विज्ञापन से सावधानी बरतने के विषय पर विचार विमर्श किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ पूर्वी सिंहभूम जिला की प्रचार प्रकोष्ठ की सदस्या डॉली परिहार द्वारा ग्राहक गीत और संगठन मंत्र गाकर किया गया । इसके पश्चात मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस विचार गोष्ठी में अतिथि वक्ता के तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ अनीता शर्मा, अधिवक्ता ममता सिंह, संस्था की सदस्या सह कवयित्री सरिता सिंह, संगठन की सदस्या सह शिक्षिका प्रियंका झा उपस्थित थे ।

    वक्ता प्रियंका ठाकुर ने कहा कि सभ्यता ने हमें नहीं बल्कि हम कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग कर सौंदर्य की परिभाषा को प्रदूषित कर रहे हैं, जिस के हानिकारक प्रभाव कैंसर जैसे रोग के रूप में हमें मिल रहा है । इसलिए हम भारतीय अपनी मूल प्रकृति से जुड़े हुए रहें और घरेलू प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर सौंदर्य को निखारें। विज्ञापन के जाल में आकर अपनी सेहत न बिगाड़ें ।
    अधिवक्ता ममता सिंह ने कंज्यूमर एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं सिर्फ छूट पर ही ध्यान न दें । विज्ञापनों पर बहुत ही छोटे अक्षरों में लिखे शर्तों पर भी ध्यान दें। ऑनलाइन खरीद पर भी गुणवत्तापूर्ण सामग्री न होने पर ले सकती हैं कंज्यूमर एक्ट का सहारा ।
    कवयित्री सरिता सिंह ने कहा कि मौलिक आंतरिक गुणों को नजरंदाज करने से जाने अनजाने हम महिलायें एक होड़ में शामिल हो जाती है! हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि सौंदर्य प्रसाधन आपको निर्धारित नहीं कर सकता, आपका पहनावा, बातचीत, विचार, सोच की गंभीरता ही आपके व्यक्तित्व की पहचान बनती है!
    शिक्षिका और साहित्यकार डॉ अनीता शर्मा ने कहा कि महिलायें उपनिवेशवादी संस्कृति का शिकार हो रहे हैं और विज्ञापनों के जाल में फंसकर अपना आर्थिक नुकसान ही नहीं कर रही बल्कि आपसी रिश्तों पर भी बुरा असर डाल रही हैं । जरूरी है कि कामकाजी महिला हो या घरेलू महिला निर्णय लेने के पहले और खरीदारी के पहले जरूर गंभीरता से सोचे विचारें। खरीदारी की अंधी प्रतियोगिता में शामिल ना हों ।
    कवयित्री उपासना सिन्हा ने विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि विज्ञापनों के भ्रमजाल से बाहर निकलें और समझ के साथ बाजार का सामना करें।
    प्रीति झा और छात्रा सायका अली ने भी अपनी बात रखी ।
    इस विचार गोष्ठी का संचालन और स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन प्रांत सचिव डॉ कल्याणी कबीर ने दिया ।
    विचार गोष्ठी प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, अध्यक्ष पिंटू चाकिया के सलाह और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
    विचार गोष्ठी की व्यवस्था में एबीजीपी पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह , उपाध्यक्ष अजय,अंकेश भुईंया ,अमन, गौरव, रामजी, संजय,अभिषेक,रणविजय, अधिवक्ता रवि प्रकाश इत्यादि की सक्रिय भूमिका रही।
    इस विचार गोष्ठी में प्रीति झा, रजनी, गंगा, आकांक्षा, सायका और स्कूली छात्राओं ने भी अपनी बात रखी ।
    सुप्रसिद्ध कवयित्री उपासना सिन्हा जी के द्वारा राष्ट्रगान गाकर विचार गोष्ठी का समापन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की
    Next Article सौ फीट ऊंचा निशान साहब का चोला बदला गया

    Related Posts

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.