Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मुख्यमंत्री ने माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन और मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह और माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन के सिलसिले में हो रही तैयारियों की समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ इस उच्चस्तरीय बैठक में समारोह के मिनट -टू -मिनट कार्यक्रम की जानकारी ली और अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूरी जानी चाहिए।

    *_उद्घाटन – शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं की ली जानकारी_*

    मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में नई योजनाओं और पॉलिसी की लॉन्चिंग तथा उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण के बारे में भी अधिकारियों से जाना।

    *_आयोजन स्थल पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मौजूद होंगी। ऐसे में यहां सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

    *_इन नई योजनाओं और पॉलिसी की मिलेगी सौगात_*

    मुख्यमंत्री इस समारोह में सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ करेंगे । वहीं, इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 को लांच करेंगे।

    *_महत्वपूर्ण तथ्य_*
    =================

    ● *_इस अवसर पर लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का होगा उद्घाटन- शिलान्यास_*

    ● *_समारोह में चार नई योजनाओं और तीन नई पॉलिसी की भी होगी लॉन्चिंग_*

    ● *_लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियों का होगा वितरण_*

    ● *_समारोह में 1000 से ज्यादा नव चयनितों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र_*

    ● *_समारोह में झारखंड की कला संस्कृति, गीत संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे_*

    ● *_मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल की भी करेंगे लॉन्चिंग_*

    *_उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, सचिव श्री अमिताभ कौशल, सचिव श्री मनोज कुमार, एसयूडीए के निदेशक श्री अमित कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्सी और रांची के उपायुक्त श्री राहुल सिन्हा मौजूद थे_ ।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के तहत ” भ्रामक विज्ञापनों से बचाव ” संबंधी विषय पर विचार गोष्ठी

    Related Posts

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.