Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाया आरोप, डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन चोर दरवाजे से कोनार नदी में बहा रहा है छाई
    Breaking News झारखंड

    सरयू राय ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाया आरोप, डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन चोर दरवाजे से कोनार नदी में बहा रहा है छाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरयू राय ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाया आरोप, डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन चोर दरवाजे से कोनार नदी में बहा रहा है छाई

    बोकारो जिला स्थित डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन पर दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय ने झारखंड राज्य प्रदूण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर चोर दरवाजे से कोनार नदी में छाई बहाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.उन्होंने पत्र के साथ नदी में छाई बहाने का वीडियो क्लिप भी भेजा है.सरयू राय ने अध्यक्ष को लिखे पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव झारखंड,अपर मुख्य सचिव जल,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा बोकारो उपायुक्त को भी भेजी है.सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि अनेक वर्षों के हमारे प्रयास से दामोदर नदी स्वच्छ हुआ है.बोकारो थर्मल प्रबंधन ने अपनी पुरानी हरकत फिर से शुरू कर दिया है. प्रबंधन कोनार और दामोदर में छाई और राख चोर दरवाज़ा से सीधे बहा रहा है.उन्होंने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बोकारो थर्मल प्रबंधन पर कारवाई करने की मांग की है,साथ ही अविलंब छाई और राख कोनार के माध्यम से दामोदर नद में प्रवाहित करने से रोकने की भी मांग की है.उन्होंने इस बारे में बोकारो के ज़िला उपायुक्त जो कि ज़िला पर्यावरण समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं,को कार्रवाई करने का विधि सम्मत निर्देश देने की भी मांग की है.लिखा है कि उम्मीद है जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत उपर्युक्त विषय में आप शीघ्र अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे और अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे.

     

     

    कोनार नदी में बह रहा है छाई-बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट स्थित चोर दरवाजे से कोनार नदी से छाई बहकर कोनार एवं दामोदर नदी के जल को प्रदूषित किया जा रहा था.दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने मामले को लेकर पूरी जानकारी आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय को देते हुए कहा कि डीवीसी प्रबंधन कोनार नदी में छाई बहाकर एक ओर जहां मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है,वहीं दूसरी ओर नदी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बनाये गये कड़े पर्यावरण मानकों की भी अनदेखी कर रहा है.डीवीसी पावर प्लांट से लेकर प्लांट के बाहर बीकेबी कंपनी के साइट स्थल से होकर कोनार नदी के किनारे तक अंडरग्राउंड हयूम पाईप द्वारा चोर दरवाजा बनाया गया है,और प्रबंधन उसी चोर दरवाजे से छाई नदी में बहाने का काम कर रहा है.जबकि डीवीसी ने कोनार नदी में छाई के प्रवाह को रोकने को लेकर दो ऐश पौंड का निर्माण नूरीनगर के समीप कर रखा है.बावजूद कोनार नदी में छाई का बहाव जारी है.

     

     

     

    डीवीसी के डी जीएम बीजी होलकर ने मामले में कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि डीवीसी पावर प्लांट से कोनार नदी में छाई बहाया जा रहा है.कहा कि दो-तीन पूर्व पावर प्लांट स्थित स्टोर के समीप फायर का पाईप लाईन फटा था. पाईप फटने के कारण जो पानी होगा वहीं कोनार नदी में बह गया होगा. कहा कि फिर भी वे मामले की जांच करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमच्छरदानी के साथ जनता को नींद की गोली भी दे दें —सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट द्वारा महालया के अवसर पर बाजे गाजे के साथ निकाली प्रभात फेरी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.