Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मच्छरदानी के साथ जनता को नींद की गोली भी दे दें —सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मच्छरदानी के साथ जनता को नींद की गोली भी दे दें —सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मच्छरदानी के साथ जनता को नींद की गोली भी दे दें —सुधीर कुमार पप्पू

    जमशेदपुर  : वीडियो देखा जिसमें हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रिटायर्ड आईपीएस राजीव रंजन सोनारी के सिद्धू कान्हू बस्ती में मच्छरदानी बांटते नजर आए. इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डाला भी है जिसे देखकर हैरत में हूं.कहां तो नए नए नेता बने पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सोनारी की झुग्गी झोपड़ी की बस्तियों में बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए टाटा स्टील या जेएनसी से मांग करते, मांगे न मानने पर घेराव करते तो वे मच्छरदानी बांट रहे हैं. यह हास्यास्पद है. उनको एक काम करना चाहिए, जब मच्छरदानी बांट ही रहे हैं तो साथ में नींद की गोली भी वे जनता को दे दें ताकि जनता आराम से उस मच्छरदानी के भीतर नींद में सो जाए और अपने भले बुरे का ध्यान ही न रखे.

     

     

    सवाल है कि मच्छरदानी जनता को चाहिए या ऐसी साफ सफाई और व्यवस्था कि मच्छरदानी की जरुरत ही न पडे. आखिर जमशेदपुर की जनता को कब तक यहां के नेता मूर्ख बनाते रहेंगे. एक तरफ चकाचक सर्किट हाउस के इलाके की चकाचक सफाई तो दूसरी तरफ बस्तियों पर कोई ध्यान न देना यहां के प्रशासन और कार्पोरेट हाउस पर सवाल खडे करता है वहीं दूसरी तरफ नेताओं का इनसे सवाल न करना और भी बडे सवाल करता है.जमशेदपुर की जनता चाहे बस्ती की हो या गैर बस्ती के इलाके की, उसको सोचना होगा कि उसको कैसा नेता चाहिए..दया करके कभी कुछ सामान बांटने वाला या उनके विकास के लिए कार्य करनेवाला.

     

     

     

    अंत में पूर्व डी आई जी से कहना चाहूंगा कि आश्चर्य मत कीजिएगा अगर आपके द्वारा दी गई मच्छरदानी का इस्तेमाल दो मुहानी में लोग मछली मारने में करे.और हां माफ कीजिएगा जनता इतनी भी बेवकूफ नहीं जितना नेतागण उसे समझते हैं.बस उसके सामने बेहतर विकल्प नहीं है..जब विकल्प दिखेगा तब मच्छरदानी बांटनेवाले को नहीं बल्कि मच्छर पनपने न देनेवाले नेता का चुनाव करेगी.

    मच्छरदानी के साथ जनता को नींद की गोली भी दे दें ---सुधीर कुमार पप्पू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article सरयू राय ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाया आरोप, डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन चोर दरवाजे से कोनार नदी में बहा रहा है छाई

    Related Posts

    17 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    June 17, 2026

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.