Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर प्रकरण पर खुद पर लगे आरोपों के बाद गुस्से में हैं सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सूर्य मंदिर प्रकरण पर खुद पर लगे आरोपों के बाद गुस्से में हैं सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सूर्य मंदिर प्रकरण पर खुद पर लगे आरोपों के बाद गुस्से में हैं सरयू राय

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एकबार फिर से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ हमला बोला है. हमला ही नहीं बजावते उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए रघुवर दास पर नकेल कसने की नसीहत दे डाली है. उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि भाजपा श्री दास पर नकेल कसने में कोताही बरतेगी तो वे ईडी के पास सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराएंगे.

    दरअसल सरयू राय जमशेदपुर के सूर्य मंदिर को लेकर उपजे विवाद को लेकर कोल्हान के सभी जिलों में घूम- घूमकर भजपाइयों और रघुवर दास के करतूतों की पोल खोलने निकले हैं. इसी कड़ी मे बुधवार को वे अदित्यपुर पहुंचे.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि सूर्यमंदिर कमेटी के नाम पर वहां करोड़ों रुपए के सरकारी पैसे के घोटाले हुए हैं. आज जब मैं वहां विधायक फंड से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लाना चाहता हूं तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समर्थकों द्वारा अड़ंगा लगाया जा रहा है. जबकि वहां पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में सरकारी जमीन पर कई सरकारी योजनाओं को स्थापित किया. और उन योजनाओं से हो रही इनकम को निजी व्यक्तियों के हाथ में दिया है.

     

    सरयू राय ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी 2020 के पूर्व के घोटालों की जांच क्यों नहीं कर रही है, वह पारदर्शिता दिखाए नहीं तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे. उन्होंने कहा कि सूर्यमंदिर कमेटी के नाम पर जो खेल वहां कई वर्षों से खेला जा रहा था जिसपर उन्होंने रोक लगवाई तो तकरीबन 13 लाख रुपए जेएनएसी को सौंपा भी गया है. जबकि वहां से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए की कमाई की गई है. उन्होंने कहा कि वे सरकारी योजनाएं अपने विधायक फंड से लाने जा रहे हैं जिसपर वेबजह विवाद खड़ा किया जा रहा है. मैंने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया है.

     

     

    इस बात को लेकर उनके विरुद्ध कुछ लोग मोर्चा खोलकर हमें धर्म विरोधी बता रहे हैं, मशाल जुलूस निकाल रहे हैं. इसलिए मैं सभी जिलों में जाकर प्रेसवार्ता कर अपनी बातें रख रहा हूँ. धनबाद और बोकारो में रख चुका हूं, आज सरायकेला जिले में प्रेसवार्ता किया हूं और अब पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, आदि जिलों में जाकर अपनी बात रखूंगा और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के करतूतों से उनके पार्टी के लोगों के साथ आम लोगों को भी अवगत करा रहा हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर टी आई विभाग के चेयरमैन कमलेश कुमार ने दर्ज एफआईआर पर कराया ध्यान आकृष्ट
    Next Article गम्हरिया सीओ का दोहरा चरित्र आया सामने – खाता नम्बर एक, एग्रीमेंट एक कार्रवाई केवल एक पर आखिर क्यों

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.