Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया सीओ का दोहरा चरित्र आया सामने – खाता नम्बर एक, एग्रीमेंट एक कार्रवाई केवल एक पर आखिर क्यों
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गम्हरिया सीओ का दोहरा चरित्र आया सामने – खाता नम्बर एक, एग्रीमेंट एक कार्रवाई केवल एक पर आखिर क्यों

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गम्हरिया सीओ का दोहरा चरित्र आया सामने – खाता नम्बर एक, एग्रीमेंट एक कार्रवाई केवल एक पर आखिर क्यों

     

    सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया सीओ इन दिनों सुर्खियों में है. हों भी क्यों नहीं हालिया ट्रांसफर पोस्टिंग में भी उनका नाम नहीं आना यह साबित करता है कि उनकी पहुंच ऊपर तक है और उन्हें ऊपरवाले का संरक्षण प्राप्त है. आपको बता दें कि समूचे गम्हरिया प्रखंड में करीब 20 एकड़ से भी अधिक सरकारी भूमि का औने पौने दामों में बंदरबांट किया गया है. जिसमें भूमाफिया- अधिकारी और सफेदपोश मालामाल हो रहे हैं. मगर सवाल यह उठ रहा है कि कार्रवाई कुछ चुनिंदो लोगों पर ही क्यों ?

     

     

    कहीं ऐसा तो नहीं कि नजराना बाबुओं तक नहीं पहुंचने का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है ? यदि ऐसा नहीं है तो मंगलवार को हुए कार्रवाई को किस लिहाज से देखा जाए ? आपको बता दें कि मंगलवार को गम्हरिया अंचल प्रशासन ने मोक्ष अपार्टमेंट के समीप अनाबाद बिहार सरकार के जमीन पर अतिक्रमण कर हो रहे चुलबुल पांडे के निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए जमींदोज कर दिया था. जिसके बाद से ही अंचल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि जिस जमीन पर अवैध निर्माण कार्य बता कार्रवाई की गई है उसका खाता नम्बर  297 है. जिसके अंतर्गत प्लॉट नम्बर 13, 18, 20, 27, 63, 64, 181, 196, 197, 260, 202, 203, 214, 215 और 256 आता है. जो अनाबाद बिहार सरकार अब झारखंड सरकार की संपत्ति है. इसकी खरीद- बिक्री लागभग समाप्त हो चुकी है. लोग अपने- अपने हिसाब से निर्माण कार्य भी करा रहे हैं.

     

     

    बता दें कि ऐसा एक दिन में नहीं हुआ है. सालों से यहां फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर जमीन का खेल चल रहा है. मंगलवार को इसी खाता के एक टुकड़े पर हो रहे निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया, जबकि आसपास के अवैध निर्माण को छोड़ दिया गया आखिर क्यों ?

    पीड़ित चुलबुल पांडे ने बताया कि उन्होंने हेमचंद्र महतो की बेटी से उक्त जमीन को खरीदा था, यहां सारे प्लॉट उन्होंने ही ने बेचा है. मैं यहां 2016 से रह रहा था. यहां बिजली का सरकारी मीटर लगा है. नगर निगम को बाकायदा होल्डिंग टैक्स चुका रहा हूं, बोरिंग कराया है, बावजूद इसके बगैर किसी पूर्व सूचना के नए निर्माण के साथ पुराने निर्माण को भी तोड़ दिया गया. उन्हें अपने सामानों को निकालने तक का मौका नहीं दिया गया. जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने सीओ और सीआई पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है. इसपर हमारे प्रतिनिधि ने सीओ से उनका पक्ष जानने के लिए फोन लगाया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया. सीआई ने कहा कि ऊपर का आदेश था हम कुछ नहीं कर सकते.

     

     

     

    सवाल यह उठता है कि आखिर ऊपर से किसका आदेश था ? उपरवाले को एक ही निर्माण अवैध क्यों नजर आया ? चुलबुल पांडे ने ऊपरवाले से इंसाफ की गुहार लगाई है. आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि ऊपरवाले इस मामले में कितनी ईमानदारी दिखाते हैं.

    बहरहाल ऊपरवाले की मेहरबानी से इलाके के भूमाफिया गदगद हैं क्योंकि उनके आगे का कांटा निकल गया है. अब सैकड़ो हैक्टेयर अवैध भूमि पर आराम से कब्जा हो जाएगा और मोटे रकम की वसूली होगी, जिसमें नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों के वारे न्यारे होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर प्रकरण पर खुद पर लगे आरोपों के बाद गुस्से में हैं सरयू राय
    Next Article कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पांडे ने टाटा स्टील के पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.