Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक अलग पहचान बना चुके कदमा के सरकार योगा एकेडमी ने आज साकची रविन्द्र भवन में सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक अलग पहचान बना चुके कदमा के सरकार योगा एकेडमी ने आज साकची रविन्द्र भवन में सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक अलग पहचान बना चुके कदमा के सरकार योगा एकेडमी ने आज साकची रविन्द्र भवन में सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया

    जमशेदपुर : योग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके कदमा के सरकार योगा एकेडमी ने आज साकची रविन्द्र भवन में सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर अतिथि के रुप में मौजूद जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डा. शुक्ला मोहंती, टाटा स्टील के पूर्व वीपी टी मुखर्जी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, योगसना एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह तथा एलिट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक निशांत दयाल सहित अन्य ने समारोह का उद्घाटन किया. इस दौरान अलग-अलग श्रेणी तथा दो दिनों तक चले जिला योग प्रतियोगिता के लगभग 350 प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. मौके पर एसएसपी ने एकेडमी के 25 वर्षों की याद समेटे प्रकाशित सोविनियर का विमोचन भी किया.
    अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि योग करनेवाले न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रुप से भी फिट रहते हैं. इसलिये रोग से बचने के लिये सभी को प्रतिदिन इसके लिये समय निकालना चाहिये और कम से कम एक घंटा जरुर परिश्रम करना चाहिये. उन्होंने कहा कि उनका काफी व्यस्ततम रुटिन रहता है, इसके बावजूद वे नियमित रुप से योग करते हैं. मंच से ही अन्य लोगों को भी इसके लिये प्रेरित किया. कहा कि स्वास्थ्य ही सबकुछ है. अगर व्यक्ति फिट न हो तो दौलत, घर, गाड़ी सब बेकार है.
    मौके पर डा. शुक्ला मोहंती ने कहा कि योग न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखता है, बल्कि हमें एक अनुशासित जीवन भी प्रदान करता है. यह लोगों को रोजगार से भी जोड़ता है. उन्होंने ‘योग कीजिये, निरोग रहिये’ का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि इसे जरुर जिंदगी में उतारें, क्योंकि योग मन को भी शुद्ध रखता है. एकेडमी के संस्थापक व निदेशक अंशु सरकार ने स्वास्थ्य को जीवन में सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि शारीरिक क्षमता से भी बड़ा मानसिक क्षमता है. इसके सहारे हम हारे हुए बाजी को भी जीत सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया. मौके पर एकेडमी के कई विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें योगा लवर्स एवार्ड, एकेडमी के पुराने विद्यार्थी (पुरुष-महिला), बेस्ट हेल्पिंग हैंड ऑफ एकेडमी, अनुशासित विद्यार्थी (पुरुष-महिला) तथा एकेडमी के आज्ञाकारी विद्यार्थी 2023 (पुरुष-महिला) शामिल है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशु सरकार के साथ अर्जुन शर्मा, रविशंकर नेवार, ललिता शर्मा, आरती झा, प्रज्ञा पारोमिता दास, लक्ष्मी साहू, श्रावणी बोस, रानी सिंह, शेफाली गोराई, अजय वर्मा, देव कुमार सेन, सहर्ष अमृत, शुभम कुमार, शर्मिष्ठा राय, शिखा शर्मा, विनीता सिन्हा, गौरी कर, इराक्षी सामल, संगीता डे, किरण कुमारी, सुष्मिता दास, करुणा धरासिंह, रंजना सरकार, शीला गुप्ता, ममता सिंह, बबिता पाणिग्रही, ममता पाणिग्रही, धनंजय कुमार आदि ने सहयोग किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के टुइला डूंगरी में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए
    Next Article तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से जल लेकर सूर्यधाम शिवालय आएंगे हजारों भक्तगण, कमेटी ने पूरी की सभी तैयारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तैयारियों का लिया जायजा

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.