Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से जल लेकर सूर्यधाम शिवालय आएंगे हजारों भक्तगण, कमेटी ने पूरी की सभी तैयारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तैयारियों का लिया जायजा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से जल लेकर सूर्यधाम शिवालय आएंगे हजारों भक्तगण, कमेटी ने पूरी की सभी तैयारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तैयारियों का लिया जायजा

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से जल लेकर सूर्यधाम शिवालय आएंगे हजारों भक्तगण, कमेटी ने पूरी की सभी तैयारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तैयारियों का लिया जायजा

     

     

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा की ओर से पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आयोजित होने वाले सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

     

    जलाभिषेक यात्रा की सफलता एवं भव्यता के लिए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण पूरी तन्मयता से जुटे हैं। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों के साथ कोलकाता के कलाकारों द्वारा फूलों से सजाया गया है। मंदिर के आसपास एवं मंदिर मार्ग के विभिन्न रूट में केसरिया ध्वज एवं रंग बिरंगी लाइटों की विधुत सज्जा की गई है। जलाभिषेक यात्रा के लिए सोमवार को प्रातः 6 बजे से श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे जहां स्वर्णरेखा नदी में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक का संकल्प कराया जाएगा। इसके पश्चात, हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

     

     

    जलाभिषेक यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के संग शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, विशालकाय शिवलिंग, आकर्षक झांकी के साथ बुलडोजर से पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है।

     

     

    यात्रा में जमशेदपुर के ए के साहू एंड टीम के साथ बाहर के कलाकार संगीतमय झांकी की प्रस्तुति से मौहाल भक्तिमय बनाएंगे। यात्रा में घोड़ा एवं हाथों में विशाल केसरिया ध्वज लिए युवाओं का समूह यात्रा के सबसे आगे रहेंगे। वहीं, सुरक्षा के पहलू पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से स्वर्णरेखा नदी में नाव पर 4 गोताखोर एवं यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ 5 जगहों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है।

    अरघा से रहेगी जलार्पण की व्यवस्था: श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्रद्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं के द्वारा शिवालय में जलार्पण करते विडीयो का लाइव प्रसारण दो बड़े एलईडी स्क्रीन पर की जाएगी। पूरे रास्ते में यातायात नियंत्रण करने और सूर्य मंदिर में सहयोग हेतु 200 से अधिक सूर्य धाम सेवक सक्रिय रहेंगे। यात्रा में अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया है। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में स्वच्छ एवं निर्मल जल का छिड़काव की व्यवस्था की गई है।

     

     

    सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद की व्यवस्था: जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। यहां प्रसाद वितरण के 20 काउंटर एवं पानी के 15 काउंटर लगाए गए हैं। प्रसाद वितरण में मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहेंगे। वहीं, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बेरिकेडिंग की गई है। रविवार शाम, पूर्व मुख्यमंत्री सह मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने महाप्रसाद के लिए बने किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।

     

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव ने बताया कि सूर्य मंदिर समिति के द्वारा जलाभिषेक यात्रा की सफलता एवं श्रद्धालुओं की सहूलियत हेतु विभिन्न पहलुओं पर कार्य किया गया है। आयोजन की सफलता में गठित की गयी उप-समिति के सदस्यगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। सूर्य मंदिर समिति ने जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की अपील की है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक अलग पहचान बना चुके कदमा के सरकार योगा एकेडमी ने आज साकची रविन्द्र भवन में सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया
    Next Article कंप्यूटर जगत के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी: आनंद विहारी दुबे

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.