खड़िया बस्ती में सनातन समिति द्वारा कंबलों का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल: बढ़ती ठंड को देखते हुए श्रीराम सनातन समिति चांडिल द्वारा नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत खड़िया बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले 100 से अधिक गरीब व असहाय सबर बस्ती के लोगों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष आकाश महतो के मार्गदर्शन में टेंगाडीह मुखिया अर्जुन सिंह व भाजयुमो नेता प्रशांत गोप के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आकाश महतो ने इसे मानवता और सेवा का कार्य बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही। स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर सीमा दास, सजल कर्मकार,शशि मिश्रा,गोपाल दास आदि उपस्थित थे.,

