Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर राज्य को अशांत करने का आरोप लगाया है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर राज्य को अशांत करने का आरोप लगाया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर राज्य को अशांत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बंगाल की टीएमसी, ओडिसा की बीजद और झारखंड के झामुमो को आदिवासी विरोधी पार्टी बताया है. उन्होंने कहा कि कुड़मी को साजिश के तहत भड़का कर एसटी बनाने का ढोंग रचा जा रहा है. पिछले 42 साल से झामुमो किसी न किसी रूप में सत्ता में रही है मगर आदिवासियों के हित में कभी कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया है. न सरना धर्म कोड को लागू कराया, न सीएनटी/ एसपीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करा सकी. उन्होंने कहा राज्य में डायन के नाम पर आज भी हत्याएं हो रही है. आदिवासियों के जमीन छीने जा रहे हैं. न स्थानीय नीति, न डोमेसाइल नीति स्पष्ट है. कुडमियों साजिश के तहत भड़काया जा रहा है और राज्य के आदिवासियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर समुदाय यदि एसटी की मांग करने लगें तो आदिवासी कहां जाएंगे. वहीं उन्होंने कुड़मी के उन दावों को भी खारिज किया जिसके जरिए वे खुद को एसटी का दावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा इसे वे कहीं भी चुनौती देने को तैयार हैं. कुड़मी कभी भी एसटी नहीं थे. श्री मुर्मू ने झामुमो पर मुसलमान और ईसाइयों के प्रभाव में आकर झारखंड में वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कांग्रेस और झामुमो मिलकर झारखंड को अशांत कर रही है इसके लिए वे पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मिलकर झामुमो के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे. वैसे सालखन मुर्मू पूर्व में मयूरभंज से भाजपा से सांसद रह चुके हैं बाद में उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी. अब एकबार फिर से सालखन मुर्मू का बीजेपी प्रेम नई कई सवालों को जन्म दे रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मे दुर्गा माता के प्रतिमा विसर्जन के बाद तमाम नदी घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर
    Next Article कोल्हान में प्रशासन की मुस्तैदी एवं सामाजिक राजनीतिक दल के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के सहयोग से दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण समापन पर राकेश तिवारी ने प्रसन्नता जाहिर किया

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.