पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का 54वां जन्मदिन साकची मंडल ने धूमधाम से मनाया कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की उपस्थिति में केक काटा गया, लड्डू बांटे गए
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का 54वां जन्मदिन आज साकची मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से साकची गोलचक्कर पर बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मौजूद रहे। उन्होंने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

लड्डू वितरण कर लोगों में खुशी बाँटी गई। आयोजन स्थल को फूलों, बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया था, जिन पर बन्ना गुप्ता के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को प्रदर्शित किया गया।


