जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय तीसरा स्थान, दिनेश कुमार ने दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में तीसरा स्थान और 5 स्टार रेटिंग मिलने पर शहर में हर्ष का माहौल है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति, जिला प्रशासन, टाटा स्टील, टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड तथा समस्त सफाईकर्मियों और जागरूक शहरवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का प्रतीक बताया साथ ही उन्होंने आग्रह भी किया है कि बागबेड़ा और मानगो के तरफ भी हम सभी को नजर उठा कर देखने की जरूरत है।



