Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस परिसर सिदगोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर पुनः एक नयी ऊंचाई के साथ सम्पन्न हुआ
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म शिक्षा संवाद की अदालत साहित्य

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस परिसर सिदगोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर पुनः एक नयी ऊंचाई के साथ सम्पन्न हुआ

    News DeskBy News DeskJune 25, 2022Updated:June 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस परिसर सिदगोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर पुनः एक नयी ऊंचाई के साथ सम्पन्न हुआ

    राष्ट्र संवाद के समन्वय संपादक अमन कुमार ने भी रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाया

    जमशेदपुर, 25 जून। जाने माने समाजसेवी, शिक्षाविद् स्व. एस. डी. सिंह के 24वें पुण्य तिथि पर एस डी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन (ट्रस्ट) के द्वारा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस परिसर सिदगोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर पुनः एक नयी ऊंचाई के साथ सम्पन्न हुआ। आज इस रक्तदान शिविर में 321 यूनिट रक्तदान हुआ, जो कि झारखंड के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में आयोजित रक्तदान में सर्वाधिक है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्व. एस. डी. सिंह के तस्वीर के सामने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करते हुए जाने माने समाजसेवी के एन पी सिंह, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन श्री दिवाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह तथा स्कूल की प्रधानाचार्य ने किया। रक्तदान शिविर के दौरान डॉ. सुधाकर सिंह, प्रभाकर सिंह, न्यू इस्पात मेल के सम्पादक श्री ब्रजभूषण सिंह, राष्ट्र संवाद के समन्वय संपादक पूर्व छात्र अमन कुमार रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष व समाजसेवी विकाश सिंह, रामबाबू सिंह, दिनेश कुमार एवं कई अन्य गणमान्य उपस्थित थें, जिन्होने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया।

     

    राष्ट्र संवाद के समन्वय संपादक अमन कुमार ने भी रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाया इस दौरान 80 से अधिक युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर, इस क्षेत्र में अपने कदम को रखा। इस दौरान महिलाओं का उत्साह भी प्रशंसनीय रहा। रक्तदान शिविर के दौरान विद्यालय के चेयरमैन, प्रधानाचार्य से लेकर शैक्षिक व गैर शैक्षिक कार्यों से लगे सभी प्रकार के लोगों का उत्साह बना रहा। इस दौरान विद्यालय के छात्रों की वोलेंटियर टीम ने सराहनीय सेवा कार्य किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के 25 कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी के खिलाफ सक्रिय शरारती तत्वों को एक करारा तमाचा
    Next Article जमशेदपुर नोटिफाइएड एरिया कमिटी द्वारा बिना नियम एवं तर्क के अनुचित मनमाने ढंग से अत्याधिक भाड़ा लगाने के विरोध में जमशेदपुर के दुकानदारों ने उपायुक्त की अदालत में अपील दायर किया

    Related Posts

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    July 4, 2026

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.