Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा के बाहर के हंगामा
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड विधानसभा के बाहर के हंगामा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. विधायकों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने सूबे को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की.

     

    मानसून सत्र के तीसरे दिन झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. विधायक राज्य में कम वर्षा होने की वजह से किसानों को हो रही परेशानी और अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे थे. हाथों में तख्ती लेकर विधानसभा पोर्टिको में नारेबाजी कर रहे भाजपा विधायकों ने इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया.

     

    भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने हेमंत सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि यदि वर्षा की स्थिति ऐसी ही रही तो राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित करें और किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराएं. भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने लगातार दो वर्षों से पलामू क्षेत्र में पड़ रहे सुखाड़ पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार यदि उस क्षेत्र में बन रही महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना को पूरा कर देती तो पांकी सहित पलामू के कई क्षेत्रों में किसानों के खेत तक पानी पहुंच जाता, मगर हालत यह है कि मुख्यमंत्री के पास यह फाइल लंबे समय से पड़ी हुई है और इस पर सरकार सुध नहीं ले रही है. ऐसे में एक बार फिर जहां पलामू सहित राज्य में सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है सरकार को सदन में विशेष चर्चा करा कर राज्य को

    उधर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि राज्य सरकार सुखाड़ को लेकर चिंतित है. पिछले वर्ष भी स्थिति अनुकूल नहीं होने की वजह से सरकार के द्वारा किसानों को विशेष सहायता राशि दी गई थी. इस बार भी मौसम पर नजर रखी जा रही है, यदि समुचित वर्षा नहीं होती है तो सरकार इस पर आगे कदम उठाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा के श्याम कुंज अपार्टमेंट में लिफ्ट से गिरकर वृद्ध की मौत
    Next Article भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम, बीयू, सीयू, वी.वी.पी.ए.टी की एफ.एल.सी शुरू

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.