Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम, बीयू, सीयू, वी.वी.पी.ए.टी की एफ.एल.सी शुरू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम, बीयू, सीयू, वी.वी.पी.ए.टी की एफ.एल.सी शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत निवार्चन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला में ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी की प्राथमिक स्तरीय जांच आज से शुरू हो गई है । जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह पंचायत स्थिति ईवीएम वेयर हाउस में प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में एफएलसी शुरू की गई, मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

     

    उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार एफएलसी के पहले दिन किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा मौके पर मौजूद टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान एसओआर-सह- एफएलसी पर्यवेक्षक श्री दीपू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर श्री प्रवीण कुमार मौजूद रहे । उप विकास आयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त तक एफएलसी पूरा कर लिया जाएगा । तकनीकी जांच के लिए ECIL के इंजीनियर्स की टीम आई है । उन्होने कहा कि ईवीएम को चुनाव तक वेयर हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा । ईवीएम, बीयू, सीयू, वी.वी.पी.ए.टी को जांच करने का काम पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है ।

    ईवीएम वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीईओ कार्यालय में किया जा रहा लाइव वेबकास्ट

    ईवीएम के एफएलसी कार्य को लेकर जांच स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जांच केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही है । साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अग्निशामन की व्यवस्था, एफएलसी कार्य की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही वहीं मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है । जांचोपरांत ही प्रत्येक व्यक्ति को अंदर जाने जाने दिया जा रहा । वहीं पूरे एफएलसी कार्य की सघन निगरानी हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी(डीईओ) कार्यालय में लाइव वेबकास्टिंग भी की जा रही है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा के बाहर के हंगामा
    Next Article जमशेदपुर:मणिपुर की घटना की निंदा करते हुए महागठबंधन इंडिया के बैनर तले महागठबंधन के तमाम सहयोगी पार्टियों द्वारा जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.