यूसीआईएल जादूगोड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 सितंबर को धरना देंगे आरटीआई कार्यकर्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: सामाजिक कार्यकर्ता सह सह सचिव, आरटीआई कार्यकर्ता संघ सुनील मुर्मू के नेतृत्व में अनुमंडल इकाई के कार्यकर्ता आगामी 16 सितंबर 2025 को यूसीआईएल जादूगोड़ा मुख्य गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। यह धरना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

संघ के सदस्यों ने बताया कि 8 सितंबर को यूसीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं उपायुक्त को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार में लिप्त सीएमडी के पीए सुरोजित दास और अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। Rमुख्य मांगों में सीएमडी के पीए सुरोजित दास पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच, उन्हें पद से हटाने तथा उनके भाई गोपीनाथ दास पर लगे 56 लाख रुपये के डीए-डीए घोटाले में प्रभाव का उपयोग कर बचाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच शामिल है।

धरना को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीएसपी मुसाबनी, थाना प्रभारी जादूगोड़ा एवं यूसीआईएल प्रबंधन को सूचना दे दी गई है। सुनील मुर्मू ने कहा कि यूसीआईएल में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

