Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमें सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं : मोहन भागवत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    हमें सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं : मोहन भागवत

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमें सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं : मोहन भागवत

     

     

    कानपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को विद्यार्थियों और व्यापारियों से चर्चा की तथा कहा कि ‘हमें सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं।’

    संवाद के दौरान आरएसएस प्रमुख ने पूछा क्या,‘‘ हम अपने जीवन में देश में निर्मित स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प ले सकते हैं?’’

    उन्होंने कहा,‘‘यह ऐसा संकल्प है जो हमारे जीवन से शुरू होता है। यह संकल्प हमारे परिवार, हमारे मोहल्ले, हमारे शहर, हमारे राज्य के माध्यम से पूरे देश में स्थापित हो, हमारे देश का पैसा हमारे देश में रहे और इसका उपयोग हमारे देश के विकास के लिए हो, हमें ऐसी सोच के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।’’

    भागवत ने कहा ,‘‘ हमारे दैनिक जीवन में देशभक्ति की भावना ही हमें और हमारे देश को आगे ले जाएगी एवं तभी देश की सर्वांगीण प्रगति संभव होगी।’’

    उन्होंने यह भी पूछा ,‘‘ अगर वे छात्र हैं, तो वे कितने समय तक पढ़ते हैं? अगर वे व्यवसायी हैं, तो उनका व्यवसाय कितने समय तक चलता है? ’’

    भागवत ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता जो भी काम करता है, वह एक साधक के रूप में करता है।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को आदर्श छात्र और दूसरों के लिए प्रेरणा का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने पूछा कि वे प्रतिदिन संघ के काम में कितना समय देते हैं, सभी ने अपने-अपने तरीके से बताया।

    सरसंघचालक ने कहा कि देश की सुरक्षा में सेना और सरकार के साथ-साथ समाज की भी बड़ी भूमिका होती है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें सोचना चाहिए कि हम देश के हित में क्या कर सकते हैं।’’

    प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज सरसंघचालक जी ने वर्ग में शिक्षार्थियों से वार्ता करते हुये उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी चर्चा की।

    हमें सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं : मोहन भागवत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या सोनम थी मास्टरमाइंड?, इंदौर से चारों आरोपी फ्लाइट से भेजे जाएंगे शिलॉन्ग
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.