साकची गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर के समीप नेशनल ह्यूमन राइट्स अलायंस (NHRA) द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक सार्जेंट मेजर अविनाश टुडू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘जमशेदपुर वाला’ अंकुश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा ओवरस्पीडिंग से बचने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रोशन कुमार गुप्ता ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ लोगों के जीवन की सुरक्षा भी संस्था की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में NHRA के कई पदाधिकारी, स्थानीय पुलिसकर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभियान को लोगों ने सराहा और इसे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

