Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RJD ने जारी किया घोषणा पत्र: 500 में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 1 लाख का वादा
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    RJD ने जारी किया घोषणा पत्र: 500 में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 1 लाख का वादा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    RJD ने जारी किया घोषणा पत्र: 500 में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 1 लाख का वादा
    पटना:  राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार सुबह अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा पत्र जारी किया है। राजद ने इसे घोषणा पत्र की जगह परिवर्तन पत्र नाम दिया है। परिवर्तन पत्र जारी किए जाने के दौरान तेजस्वी यादव के साथ जगदानंद सिंह और राजद के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

     

     

    लालू यादव की पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जॉब और महिलाओं पर फोकस किया है। तेजस्वी यादव ने 24 घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केंद्र में इ़ंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। स्पेशल पैकेज अलग से दिया जाएगा। महंगाई को कम करते हुए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से हम गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये देंगे और 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे।

     

     

    तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। सरकार बनने पर इसी 15 अगस्त से 30 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो जाएगी। 70 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। यानि कुल एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

     

     

    घोषणा पत्र जारी करने से पहले तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के बारे में बोल रहा हूं लेकिन प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है। 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता समझदार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 11 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच
    Next Article रेलवे ने की शीतल पेय जल शिविर की व्‍यवस्‍था, इन रेलवे स्‍टेशनों पर मिलेगी फ्री सुविधा

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.