Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 11 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 11 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 11 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच
    नई दिल्ली  : दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में जीत की राह पर वापसी कर ली है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम डीसी ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. दिल्ली की जीत के एक-दो नहीं, बल्कि कम से कम 5 हीरो रहे. पहले कुलदीप यादव और खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी कर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. इसके बाद जैक फ्रेजर मैक्गर्क-पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने बेहतरीन बैटिंग कर अपनी टीम जीत सुनिश्चित कर दी.

     

     

    इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स से हुआ. लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया. लखनऊ की टीम ने महज 94 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे.

     

     

    इसके बाद आयुष बडोनी (55) और अरशद खान (20) ने आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को लड़ने लायक स्कोर दिया. इन दोनों ने 42 गेंद में 73 रन की नाबाद साझेदारी की.कुलदीप यादव ने मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 20 रन देकर 3 विकेट झटके. कुलदीप ने लोकेश राहुल (39), मार्कस स्टोइनिस (8) और निकोल्स पूरन (0) के अहम विकेट चटकाए. इससे पहले कुलदीप यादव ने क्विंटन डिकॉक और देवदत्त पडिक्कल को आउट किया. इशांत शर्मा और मुकेश कुमार ने भी एक-एक विकेट लिए.

     

     

    168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के बैटर्स ने अच्छी शुरुआत की और अंत तक मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. पहले ओपनर पृथ्वी शॉ ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 22 गेंद पर 32 रन बनाए. आईपीएल में डेब्यू कर रहे जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने तो ऐसे शुरुआत की जैसे उन्हें इस तरह के मुकाबले में खेलने का अपार अनुभव हो. उन्होंने 35 गेंद पर 55 रन बनाए. मैक्गर्क ने शुरुआती दो स्कोरिंग शॉट छक्के थे.

     

     

    ऋषभ पंत ने भी 24 गेंद पर 41 रन की खूबसूरत पारी खेली. यह दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2024 में दूसरी जीत है. ऋषभ पंत की टीम इस जीत से पॉइंट टेबल में 10वें से नौवें नंबर पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आखिरी नंबर पर खिसक गई. राजस्थान रॉयल्स 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल पर नंबर एक बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिलीज हुआ हीरामंडी का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें
    Next Article RJD ने जारी किया घोषणा पत्र: 500 में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 1 लाख का वादा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.