Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया, सीट निर्धारण और विभागीय नियमावली के अनुपालन की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप ही पूरी की जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में बताया गया कि कक्षा 6 से 9 में कुल 382 रिक्त सीटों के विरुद्ध 382 छात्राओं की अनुशंसा की गई है। इनमें एसटी 98, एससी 32, ओबीसी 107, अल्पसंख्यक 53 तथा बीपीएल वर्ग की 92 छात्राएं शामिल हैं। जिला स्तरीय समिति ने सर्वसम्मति से नामांकन सूची को स्वीकृति दी। साथ ही छात्राओं की चयन सूची के अतिरिक्त कैटेगरीवार प्रतीक्षा सूची तैयार करने और उसी आधार पर प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और भवन रखरखाव की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा
    Next Article भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.