Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में श्रम व उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक, बाल श्रम रोकने और योजनाओं में तेजी के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में श्रम व उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक, बाल श्रम रोकने और योजनाओं में तेजी के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में श्रम व उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक, बाल श्रम रोकने और योजनाओं में तेजी के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को श्रम एवं उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि आनंद ने की। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में श्रम विभाग के तहत संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तथा प्रवासी श्रमिकों के निबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना तथा निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभुकों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने जिले से बाहर अन्य राज्यों में काम कर रहे निबंधित श्रमिकों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने तथा विदेशों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों से संबंधित प्रतिवेदन भी देने का निर्देश दिया।

    बाल श्रम के मुद्दे पर उन्होंने सख्ती बरतने को कहा और ईंट भट्ठों, चाय दुकानों, लाइन होटलों समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित छापेमारी कर बाल मजदूरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

    बैठक में उद्योग विभाग की योजनाओं पीएमईजीपी और पीएमएफएमई की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित करने के लिए प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में मत्स्य विक्रेताओं को मिला मत्स्य किट, स्वच्छ व हाईजेनिक बिक्री पर जोर
    Next Article जामताड़ा में जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक, तीन आवेदनों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    *पौने 4 करोड़ की योजनाओं की सौगात: बागवन में 27 को होगा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन*

    September 25, 2026

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने नावकोठी को दी विकास की सौगात

    बखरी में खाद विक्रेताओं ने खोला थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा, बोले- महंगे में मिलता है खाद, सरकारी

    अनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनाया गया

    सुहुरी पंचायत में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम: घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    *पौने 4 करोड़ की योजनाओं की सौगात: बागवन में 27 को होगा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन*

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.