Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु पद पर भर्ती हेतु आगामी 23 नवंबर तक करें ऑनलाइन निबंधन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु पद पर भर्ती हेतु आगामी 23 नवंबर तक करें ऑनलाइन निबंधन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु पद पर भर्ती हेतु आगामी 23 नवंबर तक करें ऑनलाइन निबंधन

    वायु सेना के अधिकारियों ने जिला नियोजन पदाधिकारी के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ऑनलाइन निबंधन करने के लिए किया अपील।

    आज दिनांक 16.11.2022 को जिला नियोजनालय, जामताड़ा में जिला नियोजन पदाधिकारी जामताड़ा श्री विनोद कुमार के साथ वायु सेना के अधिकारी विंग कमांडर श्री ए प्रदीप रेड्डी, वायु सेना के सहयोगी भर्ती अधिकारी श्री हरेन्द्र पाल सिह तोमर ने बैठक कर वायुसेना भर्ती प्रक्रिया की आवश्यक जानकारी दी।

    इस मौके पर विंग कमांडर ने कहा कि जामताड़ा जिले के वैसे युवक युवतियां जिनकी आयु 17 वर्ष 6 महीना से लेकर 21 वर्ष तक है एवं जो बारहवीं उत्तीर्ण है।

    वैसे युवक युवतियां भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के चयन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं एवं वायुसेना का हिस्सा बन सकते हैं।

    वहीं इस मौके पर उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी के साथ अधिक से अधिक ऑनलाइन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु अपील किया ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

    वायुसेना अधिकारी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीर वायु के पद पर भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि दिनांक 7 नवंबर से 23 नवंबर 2022 तक है। इसमें भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 तक है। बताया कि अग्निवीर में भर्ती के लिए उम्र 17 वर्ष 6 महीना से 21 वर्ष तक होना चाहिए भर्ती के लिए योग्यता में मान्यता प्राप्त बोर्ड इंटरमीडिएट 12 वीं में समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के इच्छुक युवाओं से वायु सेना में भर्ती हेतु नियोजनालय जामताड़ा में उपस्थित होकर कार्यालय अवधि में अपना निबंधन कराने के लिए अपील किया।

    इस मौके पर नियोजन कार्यालय के कर्मी लिपिक श्री जयप्रकाश सिन्हा, एमजीएनएफ शुभंकर साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर किया गया चर्चा, सभी ने अपने अपने विचार रखे
    Next Article के० गुरूनाथ राव ने कमिटी के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया हुआ था जिसके कारण उनको बरखास्त करना पडा:ए डी एल सोसाइटी

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.