Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पब्जी खेलने से मना करने पर नाबालिग बेटे ने गोली मारकर मां की कर दी हत्या
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पब्जी खेलने से मना करने पर नाबालिग बेटे ने गोली मारकर मां की कर दी हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक किशोर ने अपनी मां की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी कि उसने उसे पब्जी गेम खेलने से रोका. पुलिस ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो कमरे में करीब 40 साल की एक महिला साधना सिंह का शव मिला. शव के पास ही एक पिस्टल पड़ी थी. पुलिस ने मृतका के 16 साल के बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति ने उसकी मां की हत्या की है. मृतका की 10 साल की बेटी को भरोसे में लेकर पुलिस पूछताछ की तो सारा मामला खुला.मृतका साधना के पति फौज में जेसीओ हैं, जो फिलहाल जिला आसनसोल पश्चिम बंगाल में तैनात हैं. पीजीआई इलाके में साधना अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थी. पुलिस ने जब हिरासत में लेकर बेटे से पूछताछ की तो पूरा मामला खुला. आरोपी बेटा मोबाइल गेम और सोशल मीडिया का लती हो चुका था. मां साधना उसको सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रहने को कहती थी. रविवार को भी मां ने बेटे को मोबाइल पर पब्जी खेलने को लेकर डांटा था, जिससे झल्लाकर बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया. रविवार को दिन में करीब 3 बजे जब साधना सो गई थी, तब पिता की लाइसेंसी पिस्टल से बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी और अपनी 10 साल की बहन को भी धमकाया.
    रविवार से मंगलवार देर रात तक बेटा मां के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था और उसने ज्वलनशील पदार्थ से मां के शव को जलाने की कोशिश की. मंगलवार शाम को घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यह पूरा मामला खुला. इन दो दिनों में आरोपी बेटे की हरकत सामान्य रही. दोस्तों के साथ खेलता भी रहा. उन्हें घर में बुलाकर फिल्म देखी, घर में बनाकर खाना भी खाया. पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ नाबालिग बच्चों के लिए बने कानून के तहत कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक मां ने 15 दिन के मासूम को 5.50 लाख बेचकर खरीद लिया फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, मोटर साइकल
    Next Article लालू प्रसाद यादव को 13 साल पुराने केस से मिली राहत, कोर्ट ने लगाया 6 हजार का जुर्माना

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.