Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक मां ने 15 दिन के मासूम को 5.50 लाख बेचकर खरीद लिया फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, मोटर साइकल
    Breaking News Headlines

    एक मां ने 15 दिन के मासूम को 5.50 लाख बेचकर खरीद लिया फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, मोटर साइकल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमपी के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हतप्रभ है, एक मां ने अपने 15 दिन के मासूम को 5.50 लाख रुपए में देवास के एक दम्पति को बेचकर फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, मोटर साइकल खरीद ली, इस मामले में डील कराने वाली एक नाबालिग सहित 6 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिन्हे हिस्से में रुपया मिला है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार हीरा नगर में रहने वाली महिला शायना बी करीब एक वर्ष से अंतरसिंह नामक व्यक्ति के साथ रह रही है, इस दौरान शायना गर्भवती हो गई, अंतरसिंह को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है, इसके बाद गर्भपात कराने की सलाह दी, लेकिन शायना बी ने यह कहकर मना कर दिया कि अब समय ज्यादा हो गया है, गर्भपात संभव नहीं है, अंतरसिंह जब नहीं माना तो शायना ने बच्चे को जन्म देकर बेचने का मन बना लिया, इस दौरान शायना ने अपनी मकान मालिक नेहा सूर्यवंशी से चर्चा की तो उन्होने कहा कि बच्चे का जन्म होने के बाद बेच देगे, शायना ने लड़के को जन्म दिया, इधर नेहा सूर्यवंशी ने बच्चे को बेचने के लिए महिलाओं व युवतियों से संपर्क किया और 15 दिन के मासूम को देवास के दम्पति को साढ़े पांच लाख रुपए में बेच दिया. दो माह से देवास की दम्पति बच्चे को अपने बेटे की तरह पालने लगी, इस दौरान समाजसेवी संगठनों को जब इस बात की खबर मिली तो उन्होने पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने मामले में शायना बी को हिरासत में लिया तो सारा मामला प्याज के छिलकों के मानिंद सामने आ गया, शायना ने बच्चा बेचने पर मिले रुपयों से फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर व मोटर साइकल सहित अन्य सामान खरीद लिया था, वहीं इस मामले में अन्य लोगों ने रुपए लिए थे.

    पुलिस ने 6 को गिरफ्तार किया, दो अभी भी फरार-

    पुलिस ने मामले में शायना बी निवासी गौरी नगर, अंतरसिंह, पूजा वर्मा निवासी रुस्तम का बगीचा, उसकी बहन नेहा, नीलम वर्मा निवासी भागीरथपुरा, नेहा सूर्यवंशी निवासी सुखलिया, देवास निवासी लीना व एक नाबालिग पर बच्चा खरीदने व बेचने के मामले में प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया गया है. वहीं मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है, जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में 21 आईएएस का तबादला, कानपुर, लखनऊ-गोरखपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले
    Next Article पब्जी खेलने से मना करने पर नाबालिग बेटे ने गोली मारकर मां की कर दी हत्या

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.