Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का असली चेहरा फिर हुआ उजागर, कांग्रेस ने राज्यों को बना दिया है एटीएम:कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines झारखंड

    कांग्रेस का असली चेहरा फिर हुआ उजागर, कांग्रेस ने राज्यों को बना दिया है एटीएम:कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारखंड के कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स ने बरामद किए नकद सैकड़ों करोड़ रुपये, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- कांग्रेस का असली चेहरा फिर हुआ उजागर, कांग्रेस ने राज्यों को बना दिया है एटीएम।
    जमशेदपुर। झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमानित करीब 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त होने की सूचना मिली है। इतने अधिक मात्रा में नकद राशि जब्त होने पर झारखंड की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए हमला बोला है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस को भ्रष्टाचार की पोषक बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के घर पर नोटों से भरी एक अलमारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी बैंक की तिजोरी है। इस स्थिति से यह आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस केवल लूट और भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है। कुणाल ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में हैं जहाँ कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भ्रष्टाचार का एटीएम बनाया अब झारखंड राज्य भी कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के लिए एटीएम मशीन बन गयी है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक और दुःखद है कि जनता के मुद्दों पर मौन धारण कर कांग्रेसी नेतागण जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए है। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों में पिछले चार वर्षों में गरीब जनता का जमकर आर्थिक शोषण किया है। इनकम टैक्स की छापेमारी में कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। कुणाल षाड़ंगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने अधिक मात्रा में जब्त किए गए नकद राशि कहाँ से आया इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना होगा। क्या ये पैसे चुनावों में उपयोग करने के लिए रखे गए थे? कांग्रेस ने हाल के चुनावों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश की, उनके नेताओं ने चुनावी मंचों पर बड़े आत्मविश्वास के साथ जनता को दिगभ्रमित करने का हरसंभव प्रयास किया परंतु प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में भी भ्रष्टाचार के तमाम रिकॉर्ड टूट गए हैं, आने वाले दिनों में झारखंड में भी कांग्रेस व इनके सहयोगी दलों को जनता माकूल जवाब देगी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBAN vs NZ ODI Series: कीवी टीम का ऐलान, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
    Next Article केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.