Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखंड राष्ट्र निर्माण सभा में जमशेदपुर आएंगे आरएसएस के डॉ इन्द्रेश कुमार, देंगे अभियान को बल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    अखंड राष्ट्र निर्माण सभा में जमशेदपुर आएंगे आरएसएस के डॉ इन्द्रेश कुमार, देंगे अभियान को बल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखंड राष्ट्र निर्माण सभा में जमशेदपुर आएंगे आरएसएस के डॉ इन्द्रेश कुमार, देंगे अभियान को बल

    ■ भारत माता की रक्षा एवं उनके स्वाभिमान के लिए शहर के सभी नागरिक दें साथ: अभय सिंह

    जमशेदपुर। पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इन्द्रेश कुमार शिरकत करेंगे। गुरुवार को काशीडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक अभय सिंह एवं संस्था के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी साझा की। अभय सिंह ने बताया कि आगामी 13 मार्च, संध्या 5 बजे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रहित में अति महत्वपूर्ण विषय जनसंख्या नियंत्रण हेतु ‘अखण्ड़ भारत निर्माण सभा’ का आयोजन ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में सुनिश्चित की गयी है। इस सभा में मुख्य अतिथि संस्था के केंद्रीय संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अंग्रेज़ों से 1947 में आज़ादी मिली, धीरे-धीरे हमारा देश पूरे विश्व के पटल में आगे बढ़ता चला जा रहा है। हम जल, जमीन, आकाश तीनों जगह पर अपने देश का लोहा मनवा चुके हैं लेकिन आज संसाधनों के दबाव में और बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण एवं इसके फलस्वरूप इससे पैदा होने वाली समस्याओं के गुलाम बनते जा रहे हैं। कहा कि अगर अभी बढ़ती जनसंख्या का उचित समाधान नहीं निकला तो देश में गृहयुद्ध के हालात बन जाएंगे। उन्होंने भारत माता की रक्षा एवं उनके स्वाभिमान के लिए शहर के सभी नागरिकों से इस मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। कहा कि अगर अभी हम नहीं जागे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत में पुनः विभाजन की मांग उठने लगेगी।

    वहीं, संस्था के जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने संस्था के प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर में पिछले 8 वर्षों से लगातार रैलियां, पदयात्राएं, धरना-प्रदर्शन तथा ज्ञापन, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। बढ़ती आबादी देश में कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है। पूर्व में बढ़ती जनसंख्या पर महामहिम राष्ट्रपति जी से संस्था एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कानून के मांग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संस्था का मांग पत्र सौंपकर सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया आरम्भ करने का अनुरोध किया है।

    प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलश यात्रा के साथ महाशिवरात्रि उत्सव का आगाज
    Next Article जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए ने लिया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज

    Related Posts

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    September 14, 2026

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    September 14, 2026

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का आरोप, एमआर गिरफ्तार

    Hindi Diwas: हिंदी को मंच नहीं, अवसर चाहिए – कृति आरके जैन

    भगवान गणेश : मंगल, समृद्धि और विकसित भारत के प्रेरणास्रोत

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.