Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए ने लिया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए ने लिया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ▪️जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए ने लिया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज

    ▪️जिला उपायुक्त का पूर्वी सिंहभूम जिलेवासियों से आग्रह- जिले को कोरोना संक्रमण से जल्द से जल्द मुक्त करने के लिए कोविड-19 का वैक्सीन अवश्य लें, यह पूरी तरह सुरक्षित

     

     

    रेड क्रॉस भवन, साकची में जिला उपायुक्त  सूरज कुमार, उप विकास आयुक्त  परमेश्वर भगत, एसडीएम धालभूम  नीतीश कुमार सिंह व निदेशक डीआरडीए  सौरव सिन्हा ने आज कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लिया । गौरतलब है कि जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी जिन्होने कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु वैक्सीन का पहला डोज लिया था वे 28 दिन की अवधि में दूसरा डोज लेना सुनिश्चित कर रहे हैं । इसी क्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर लक्ष्मी पूर्ति व प्रभारी लिपिक भविष्य कुमार शर्मा ने भी आज दूसरा डोज लिया ।

     

     

    इस मौके पर जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2020 कोरोना संक्रमण के कारण काफी परेशानियों से बीता है वहीं वर्ष 2021 अलग-अलग टीका के साथ उम्मीद की एक नई किरण लेकर भी आया है । जिला उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, सभी लोग नियत समय में वैक्सीन लेना सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि पहले डोज के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई वहीं दूसरे डोज के बाद भी आधा घंटा ऑब्जरेव्शन रूम में बिताया, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई । जिला उपायुक्त ने कहा कि तीसरे फेज में 45 से 59 वर्ष के को-मोर्बिड लोग एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराते हुए वैक्सीनेशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन हेतु जिले में 6 प्राइवेट साइट संचालित किए जा रहे हैं, इसके अलावा सभी प्रखंडों के कुल 11 साइट में भी वैक्सीनेशन का कार्य सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है । जिला उपायुक्त द्वारा बताया गया कि आज 24 अन्य अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर वैक्सिनेशन कार्य शुरू करने को कहा है ताकि समस्त जिलेवासियों को तय समय में वैक्सीनेशन का लाभ दिया जा सके ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखंड राष्ट्र निर्माण सभा में जमशेदपुर आएंगे आरएसएस के डॉ इन्द्रेश कुमार, देंगे अभियान को बल
    Next Article बंगाल चुनाव के लिए जमशेदपुर के भाजपा नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दिनेश कुमार इंदस विधानसभा की संभालेंगे कमान

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.