Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्वरित टिप्पणी :डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर सियासत बंद होनी चाहिए
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    त्वरित टिप्पणी :डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर सियासत बंद होनी चाहिए

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्वरित टिप्पणी :डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर सियासत बंद होनी चाहिए

    देवानंद सिंह

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की मौत पर पूरा देश गमगीन है, लेकिन जिस तरह इनकी अंत्येष्टि को लेकर सियासत हुई, वह बिल्कुल भी सही नहीं हैं। कांग्रेस ने कहा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर करवा कर सरकार ने उनका अपमान किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से विश्लेषण की बाढ़ आई वह चिंताजनक है खासकर इस बहाने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जो नरेटिव सेट किया जा रहा है, वह न केवल एक नेता के निधन के बाद असंवेदनशीलता को प्रकट करता है, बल्कि यह समाज को और भी अधिक खंडित करने की कोशिश करता है। हालांकि सरकार ने इस पर अपना पक्ष भी रख दिया है
    सोशल मीडिया आजकल एक शक्तिशाली मंच बन चुका है, जहां पर विचारों का आदान-प्रदान तेजी से होता है। लेकिन यह प्लेटफॉर्म अब तक कई बार नफरत फैलाने, झूठी खबरों और अफवाहों का माध्यम बन चुका है।

     

    डॉ. मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर जो प्रतिक्रियाएं आईं, उनमें से कई प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर आरोप लगाने के रूप में सामने आईं। खासकर, समाधि स्थल को लेकर। यह ठीक नहीं है कि एक सम्मानित नेता की मृत्यु के बाद उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को घेरने का यह समय हो। क्या यह उचित नहीं कि हम उन्हें शांति और सम्मान प्रदान करें, न कि राजनीतिक खेल का हिस्सा बनाए? इसके अलावा, इस तरह की राजनीति केवल जनता के मन में उथल-पुथल और असंतोष पैदा करती है, जिससे समाज में और अधिक बंटवारा होता है। निश्चितरूप से, सियासत के नाम पर जो आक्रामक नरेटिव चलाए जा रहे हैं, वे देश के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। जब देश को एकजुटता और सहिष्णुता की आवश्यकता होती है, तब इस तरह की राजनीति केवल समाज को विभाजित करती है।

     

    सभी को यह समझना चाहिए कि मृत्यु के समय सियासत का होना, चाहे वह किसी भी पार्टी या नेता के खिलाफ हो, यह समाज के प्रति एक संवेदनहीनता को दर्शाता है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर, उन लोगों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद की राजनीति से यह स्पष्ट हो गया है कि आज की सियासत व्यक्तिगत हितों, आरोप-प्रत्यारोप और शक्ति संघर्ष तक सीमित हो चुकी है, जो लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं है।

    त्वरित टिप्पणी :डॉ मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर सियासत बंद होनी चाहिए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भव्य रूप से मनाया रतन टाटा साहब का जन्मदिन
    Next Article विराट दीप महायज्ञ की ज्योति से जगमगाया जमशेदपुर

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.