Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता 
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता 

    News DeskBy News DeskMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता

    देवानंद सिंह

    चुनावों के बीच दो बड़ी घटनाओं ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया। एक घटना गुजरात के राजकोट में हुई, जहां एक एम्यूजमेंट पार्क के अंदर गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई, जिसमें 33 लोगों की जलकर मौत हो गई, वहीं इसी तरह की दूसरी घटना राजधानी दिल्ली में  घटी, जहां यहां के विवेक विहार स्थित एक चाइल्ड हॉस्पिटल में गत शनिवार देर रात आग लग गई। हादसे में 6 नवजात की मौत हो गई।
    दोनों ही घटनाओं में हताहत होने वालों में ज्यादातर छोटे बच्चे थे, ये दोनों ही घटनाएं झकझोरने वाली थीं, क्योंकि जिस तरह के हालात में ये घटनाएं हुईं वे बताती हैं कि मानवीय जिम्मेदारी वाले पहलू को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं किया जा सकता, इसीलिए यह स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती, हालांकि इन हालातों को रातोंरात बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि न तो घने बसे इलाकों में पहले से बनी इमारतों की संरचना को बदला जा सकता है और न ही यहां चल रही व्यावसायिक

     

     

    गतिविधियों को पूरी तरह बैन किया जा सकता है, क्योंकि सच यह है कि इनसे हजारों लोगों की आजीविका भी जुड़ी हुई होती है, इन सबका ध्यान रखते हुए इस दिशा में सकारात्मक कदम तत्काल उठाने की जरूरत है। अगर, इसी तरह के हालात बने रहेंगे तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। नियमों को लागू करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
    इसीलिए, दोनों ही मामलों में केवल तत्काल जांच कराने के आदेश देने भर से काम नहीं चलेगा, बल्कि सख्त कार्रवाई भी करनी होगी। दरअसल, सामान्य रूप से ऐसे आदेश घटना से उपजे असुविधाजनक सवालों की ओर से लोगों का ध्यान हटाने भर के लिए ज्यादा किए जाते हैं। जांच पूरी होने तक मामला ठंडा पड़ जाता है और फिर इस बात की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता कि रिपोर्ट का क्या हल निकला।

     

     

    इन दोनों मामलों में शुरुआती सूचनाएं ही संदेह का पुख्ता आधार प्रदान कर रही हैं, जो बात सामने आ रही है, उसमें यह बताया गया कि राजकोट के प्राइवेट एम्यूजमेंट पार्क में चल रहे गेमिंग जोन को फायर एनओसी नहीं मिला था। इसके बावजूद यह गेमिंग जोन धड़ल्ले से चल रहा था, बड़ी संख्या में बच्चे यहां महंगे टिकर लेकर आ रहे थे और अगर, आग लगने की यह घटना न होती तो पता नहीं कब तक सब कुछ ऐसे ही चलता रहता। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या स्थानीय प्रशासन को इस बात का अंदाजा नहीं होना चाहिए कि उसके कार्यक्षेत्र में किस तरह के व्यवसाय कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी करते हुए चलाए जा रहे हैं?
    दिल्ली वाली घटना में आग लगने की वजहें भी साफ हो चुकी हैं, फिलहाल, स्वाभाविक ही प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने पर है, लेकिन राजधानी में प्राइवेट संस्थानों में आग लगने और बेकसूर लोगों के मारे जाने की घटनाएं कोई नई या चौंकाने वाली बात नहीं है।

     

     

    कभी कोई फैक्ट्री इस वजह से सुर्खियों में आती है तो कभी कोचिंग संस्थान। घटना के बाद पता चलता है कि वे संस्थान तमाम कानूनी प्रक्रियाओं को ताक पर रखते हुए चलाए जा रहे थे, वाकई यह चिंताजनक है कि लापरवाहियों पर घटनाओं के बाद ही ध्यान जाता है, अगर इस तरह की गंभीरता हमेशा दिखाई जाती रहे तो ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं।

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का  किला ध्वस्त करने में चुक गया गठबंधन !
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    September 2, 2026

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    September 2, 2026

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान

    शीतला माता मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया हलषष्ठी ‘कमर छठ’ पर्व

    डैम में डूबे युवक का शव बरामद

    मलेरिया जांच अभियान के लिए डीसी को पत्र

    कौवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल मे मिला परशुडीह के इलेक्ट्रिशियन का शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.