राष्ट्र संवाद ने गुरविंदर सिंह सेठी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
भारतीय रेल मंत्रालय के यात्री सेवा समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी जी का आगमन राष्ट्र संवाद के कार्यालय में हुआ जहाँ को राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ने गुरविंदर सिंह सेठी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पत्रकारों के लिए रेलवे में सुविधा जैसे मुद्दों के साथ साथ कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। सारे मुद्दों पर सेठी जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो “अपने स्तर पर हर मुद्दे को केंद्र में रखेंगे और उसके सकारात्मक परिणाम के लिए उच्च स्तरीय कदम भी उठाएंगे।”

इस सम्मान समारोह के दौरान भाजपा अल्पसंसख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, राष्ट्र संवाद के महाप्रबंधक धीरज कुमार सिंह एवं सुखबीर बब्बू के साथ गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

