Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

    विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी एवं माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर महंती के हाथों किसानों को सौंपा गया केसीसी

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम बोले : प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं केसीसी के शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए विशेष कैंप लगाया जायेगा…

    विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जिला समेत सभी प्रखंडों में किया गया केसीसी, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आयोजन…

    09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कृषि विभाग झारखंड सरकार की ओर से झारखंड मंत्रालय रांची में किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं मुख्यमंत्री पशुधन वितरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय श्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे माननीय मंत्री श्री बादल पत्रलेख उपस्थित थे। इस कार्यक्रम से राज्य के जिला मुख्यालय भी जुड़ा हुआ था । कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दुमका एवं बोकारो के किसानों से वर्चुएल वार्ता किये। *इसी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया*, *जहां किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं मुख्यमंत्री पशुधन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी एवं माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर महंती उपस्थित थे।* इस अवसर पर उपस्थित माननीय विधायकों ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासियों का भी अहम योगदान रहा है। इसमें भागवान बिरसा मुंडा, सिदु-कान्हु, चांद-भैरव, तिलका माझी आदि शामिल है, जिन्होंने देश को आजाद करने के खातिर आंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी। इस दौरान उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज कुमार ने सर्वप्रथम सभी जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि किसानों को उसका समुचित लाभ मिल सके। आगे उपायुक्त ने विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में 1.21 लाख लाभुकों में 70 हजार लाभुकों को केसीसी योजना का लाभ दे दिया गया था, 49 हजार लोगों को ओर लाभ मिलना था, जिसमें 25 हजार आवेदन लिया गया था, उनसे में आज 17 हजार किसानों को केसीसी का लाभ दिया गया। तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास वितरण योजना के तहत 1200 किसानों को लाभ देना था, जिसमें बत्तख पालन, सूअर पालन, बकरी पालन की योजनाएं शामिल है। इस योजना का 80 लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। आज 29 लोगों उक्त योजना के तहत लाभान्वित क़िया गया। साथ ही प्रगतिशिल डेयरी फार्मर, जिनके पास 10 लीटर से ज्यादा की दुग्घ उत्पादन क्षमता है। वैसे डेयरी फार्मर को उनके फार्म विकसित करने के लिए दस गाय, पांच गाय के साथ डीप बोरिंग की सुविधा देने का लाभ सुनिश्चित किया गया। अगस्त एवं सितंबर माह में जिला प्रशासन का प्रयास है कि जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं केसीसी से नही जुड़े है, वैसे किसानों को विशेष कैंप के माध्यम से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर माननीय विधायक बहरागोड़ा ने जिला प्रशासन को एक एंबुलेंस एवं एक मुक्ति वाहन दिया गया।

    मौके पर डीडीसी श्री परमेश्वर भगत, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ कुमार सिन्हा, डीटीओ पूर्वी सिंहभूम, डीएओ पूर्वी सिंहभूम, डीएएचओ पूर्वी सिंहभूम, एलडीएम पूर्वी सिंहभूम आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने विश्वआदिवासी दिवस के अवसर आदिवासियों के बीच 200 पौधों का वितरण किया
    Next Article राष्ट्र संवाद ने गुरविंदर सिंह सेठी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.