Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेज वृद्धि, दक्षिणी राज्यों ने बढ़ाई चिंता
    Breaking News Headlines

    भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेज वृद्धि, दक्षिणी राज्यों ने बढ़ाई चिंता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -:  देश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैलने लगा है, नये मामलों की बढ़ती संख्या ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि 114 दिनों में पहली बार देश में एक दिन में 11 मार्च को कोरोना के ताजा मामले 500 को पार कर गए. हैरत की बात यह है कि यह संख्या पिछले 11 दिनों में सात दिन के औसत से दोगुना हो गया है. भारत ने शनिवार 11 मार्च को कोरोना के 524 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले साल 18 नवंबर के बाद से एक दिन में सबसे अधिक है. पिछले सात दिनों में, 2,671 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि उसके पिछले सात दिनों के कुल 1,802 से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है. देश में पिछले चार हफ्तों से कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो पिछले साल जून-जुलाई में महामारी के पिछले उछाल के बाद से संक्रमण में सबसे लंबे समय तक होने वाली निरंतर वृद्धि है.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में कोरोना के ताजा मामलों का तेजी से बढऩा जारी है. शनिवार को समाप्त पिछले सात दिनों में, तीन राज्यों कर्नाटक में 584, केरल में 520 और महाराष्ट्र में 512 में कोरोना के 500 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस अवधि के दौरान कम से कम 100 नए मामले दर्ज करने वाले राज्यों में, गुजरात में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई. यहां कोविड मरीज चार गुना बढ़ गए हैं. प्रदेश में पिछले सात दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या 190 पहुंच गई है, इसी अवधि में महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में 86 प्रतिशत, तमिलनाडु में 67 प्रतिशत 224 मामले और तेलंगाना में 63 प्रतिात 197 मामले की वृद्धि दर्ज की गई. कई अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन साप्ताहिक संख्या अभी भी 100 से नीचे है. दिल्ली में पिछले सात दिनों में कोरोना के नए मामलों की तादाद 72 से बढ़कर 97 तक पहुंची है.

     

     

    भारत में पिछले 11 दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों का सात दिन का औसत दोगुना हो गया है. 28 फरवरी को यह संख्या 193 थी, जो बढ़कर 11 मार्च को 382 तक पहुंच गया. महीने की शुरुआत में कोरोना मामलों के दोगुने होने की दर 16 के करीब थी, जो यह दिखाता है कि हाल के दिनों में मामले तेज गति से बढ़े हैं. पिछले कुछ समय से साप्ताहिक मौत का आंकड़ा 10 से नीचे बना हुआ है. भारत में पिछले दो सप्ताह में कोरोना से छह मौतें हुई हैं. आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,90,492 हो गई है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेयजल आपूर्ति बाधित होने पर भाजमो ने पेयजल विभाग घेराव की दी चेतावनी
    Next Article विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, कांग्रेस ने किया विरोध

    Related Posts

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.