Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, कांग्रेस ने किया विरोध
    Breaking News Headlines

    विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, कांग्रेस ने किया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भोपाल -:  मध्य प्रदेश विधानसभा में आज विधायक शैलेंद्र जैन के अशासकीय निंदा प्रस्ताव पर बीबीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हो गया है. संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रस्ताव का समर्थन किया और बहुमत के आधार पर निंदा प्रस्ताव पास हो गया. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर कहा कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए और देश में हलचल पैदा करने के लिए बीबीसी ने जो किया है वो उस पर भारत की जांच संस्था पहले कार्रवाई कर चुकी हैं. उन्होंने कहा की बीबीसी ने चुनी हुई सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और खुद ही अपने आप को जज के रूप में नियुक्त कर लिया.

     

     

     

    सीएम शिवराज ने कहा कि ये काम ब्रिटेन की कार्यप्रणाली से भी मेल नहीं खाता है. उन्होने कहा की बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने बेशक मुखौटा खोजी पत्रकारिता का लगा रखा है, लेकिन ये भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार और गंभीर हमला है. जिसका उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना है. जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार की विधानसभा में आज एक अशासकीय निंदा प्रस्ताव पास किया गया है.  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन शीर्षक से दो-दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई है. जो साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर आधारित है. भारत में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है. इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी विवाद हुआ, जहां कई लोगों ने इसे लेकर बीबीसी की आलोचना की वहीं कई लोग इसके प्रतिबंध के खिलाफ भी सामने आए. इसके बैन को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दाखिल की गई.

     

     

     

    बीबीसी की इसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में अशासकीय संकल्प स्वीकार किया गया. विधायक शैलेंद्र जैन अशासकीय निंदा प्रस्ताव लाए थे. संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पास होने पर खुशी जताई है. बहुमत के आधार पर निंदा प्रस्ताव को पास किया गया है वहीं कांग्रेस ने इसकी कड़ी आलोचना की है. नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि सदन में बीजेपी ने प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया है. प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बीबीसी जिसकी आवाज पूरे विश्व में सम्मान से सुनी जाती है, उसके खिलाफ पत्रकारिता को दबाने का काम किया गया है और सदन में बहुमत के दम पर अपना प्रस्ताव कराया है, इसकी मैं निंदा करता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेज वृद्धि, दक्षिणी राज्यों ने बढ़ाई चिंता
    Next Article देश के अनेक राज्यों में बारिश होने की संभावना, दक्षिण भारत में पड़ेगी तेज गर्मी

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.