Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची : ईडी का कसता शिकंजा , धीरज साहू के साथ आईएएस अधिकारी पर भी शिकंजा कसने को तैयार ,लिंक तलाशने की पुरजोर में ईडी
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    रांची : ईडी का कसता शिकंजा , धीरज साहू के साथ आईएएस अधिकारी पर भी शिकंजा कसने को तैयार ,लिंक तलाशने की पुरजोर में ईडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची : ईडी का कसता सिकंजा , धीरज शाहू के साथ आईएस अधिकारी पर भी सिकंजा कसने पर भी तैयार ,लिंक तलाशने की पुरजोर में ईडी

    राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है

    झारखंड में ED की कार्यवाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है
    जमीन घोटाला मामले में जब्त बीएमडब्ल्यू कार मामले में राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है. एजेंसी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार को लेकर सांसद से पूछताछ कर रही है. वही एजेंसी के दफ्तर साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह भी ईडी के सवालों का सामना करने के लिए पहुंचे हैं.

     

     

     

    गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू को ईडी ने समन कर 10 फरवरी को दिन के 11 बजे रांची के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था, जिसके बाद तय समय पर धीरज साहू ईडी दफ्तर पहुंचे. पूरे मामले में ईडी ने जांच में पाया है कि 29 जनवरी को दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास में छापेमारी के दौरान जो बीएमडब्लू जब्त की गई थी, वह धीरज साहू से जुड़ी है. हरियाणा की जिस कंपनी के नाम पर बीएमडब्लू रजिस्टर्ड है, उस कंपनी में धीरज साहू के परिवार की हिस्सेदारी है. ईडी को आशंका है कि यह गाड़ी गिफ्ट के तौर पर हेमंत सोरेन को दी गई है.दो जगहों पर किया गया था सर्च: ईडी ने बीएमडब्लू से जुड़े मामले में कोलकाता में योगेश अग्रवाल और गुड़गांव में उनके ठिकानों पर सर्च किया था. ईडी की टीम उस कंपनी के पते पर भी गई थी, जिस पते पर बीएमडब्लू रजिस्टर्ड है. ईडी ने जांच में पाया है कि दिल्ली में हेमंत सोरेन जब कभी भी होते थे, उसी बीएमडब्लू गाड़ी का इस्तेमाल किया करते थे. ईडी को इससे जुड़ी कई फुटेज भी मिले थे

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस सांसद धीरज साहू के बीच कनेक्शन सामने आने के बाद अब 354 करोड़ रुपये की बरामदगी के मामले में भी ईडी मनी ट्रेल की जांच करेगी. आयकर छापेमारी के दौरान बरामद पैसों को भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बताया था, अब नए तथ्य आने के बाद ईडी मनी ट्रेल के बारे में भी धीरज साहू से पूछताछ करेगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराँची: ज्योति सिंह मथारू ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त हजूर साहिब नांदेड के नये प्रबंधन कानून को वापस कराने का किया अनुरोध
    Next Article जिस मंत्र में चेतना नहीं है वह केवल शब्दों का समूह मात्र है, मंत्र चैतन्य युक्त होना चाहिए

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.