Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राँची: ज्योति सिंह मथारू ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त हजूर साहिब नांदेड के नये प्रबंधन कानून को वापस कराने का किया अनुरोध
    Breaking News जमशेदपुर

    राँची: ज्योति सिंह मथारू ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त हजूर साहिब नांदेड के नये प्रबंधन कानून को वापस कराने का किया अनुरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, राँची के माननीय उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त हजूर साहिब अवचलनगर, नांदेड के नये प्रबंधन कानून की गहरी आलोचना की है एवं इसे समुदाय की धार्मिक आजादी पर हमला करार दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने तख्त हजूर साहेब की प्रबंधन पर काबिज होने के लिये 1956 के कानून में संशोधन किया है। पहले महाराष्ट्र सरकार प्रबंधन में सात सदस्यों को मनोनित करती थी जिसे बढ़ाकर बारह कर दिया गया है। जबकि निर्वाचन क्षेत्र को घटाकर तीन कर दिया गया है। वहीं सिख शिरोमनी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटि के अधिकारों में भी कटौती करके चार के स्थान पर दो सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार दिया है। एक सदस्य हैदराबाद और सिकंदराबाद से चुन कर आते थे, जिसे समाप्त कर दिया गया है।

     

     

    नये कानून में प्रबंधन में सत्रह सदस्य होंगे जिसमें बारह सदस्य सरकार द्वारा मनोनित होंगे। इस व्यवस्था से अब यह तय है कि प्रबंधन कमिटि पर सरकार का नियंत्रण हो जायेगा। इससे सिख समुदाय में गहरी नाराजगी है।

    सिख समुदाय के पाँच महत्वपूर्ण तख्त हैं। इन तख्तों का संचालन शुरू से सिख समुदाय के पास रहा है। तख्तों के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप से सिख समुदाय नाराज है। समुदाय के योगदान से जो राषि प्राप्त होती है, उसका उपयोग सामाजिक कार्यों के लिये किया जाता है। सरकारी हस्तक्षेप से राषि के गलत इस्तेमाल होने की संभावना है।

     

     

    सिख समुदाय की नाराजगी को देखते हुये माननीय उपाध्यक्ष महोदय द्वारा भारत सरकार के माननीय राष्ट्रपति एवं महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल से इस कानून को वापस कराने का अनुरोध किया है। साथ हीं महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री से कानून को वापस लेने का अनुरोध किया है तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान चुनाव नतीजों के बीच इमरान के लिए खुशखबरी, 12 मुकद्दमों में मिली बेल
    Next Article रांची : ईडी का कसता शिकंजा , धीरज साहू के साथ आईएएस अधिकारी पर भी शिकंजा कसने को तैयार ,लिंक तलाशने की पुरजोर में ईडी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.