मंत्री बनकर शहर लौटने पर रामदास सोरेन का इंडिया गठबंधन ,कांग्रेस एवं झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन
टेल्को खड़ंगाझार चौक पर इंडिया गठबंधन के तत्वाधान में झारखंड सरकार के नवनियुक्त जल संसाधन उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री रामदास सोरेन जी का मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर अभिनंदन समारोह रखा गया जिसमें इंडिया गठबंधन घटक दल कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामदास सोरेन को फूल माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा लड्डू वितरण करके खुशी मनाई और अभिनंदन किया।
इस अभिनंदन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, महासचिव नंदलाल सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी शाहिद परवेज, चित्तो दास, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रकाश सहाय , हरिशंकर चौबे ,जीतू सिंह , मदन गोराई, विनीत जायसवाल , शाहजहां दारा, आमिर अली अंसारी, सोनू खान, अली अख्तर, दुर्गा महतो, मौलाना महमूद, मोहम्मद आलम ताज, लाल बाबू, जयप्रकाश उपाध्याय,अमीर हसन , मुराद अहमद, मोहम्मद जिब्राइल आदि ने फूल माला और गुलदस्ता देकर रामदास सोरेन का अभिनंदन किया।
अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता प्रकाश सहाय ने किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रामदास सोरेन ने कहा कि समय कम मिला है और काम बहुत ज्यादा है लेकिन मेरा पूरा प्रयास रहेगा की कम से कम समय में अधिक से अधिक काम कर सकूं। मंत्रालय की फाइल बहुत पेंडिंग है
जिसका जल्द से जल्द मैं निराकरण करूंगा और जनहित में मुझे जो कार्य करने की जिम्मेदारी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है मैं उस कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से झारखंड में पुन: इंडिया गठबंधन की सरकार बने इसके लिए युद्ध स्तर पर काम करूंगा और जनता का विश्वास जीतूंगा।

